फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर को यूपी पुलिस ने इतना पीटा कि ICU में करना पड़ा भर्ती, बोला- 'भीख मांगता रहा लेकिन...'

Sat, 18 May 2019 03:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 18 May 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
tv actor aansh arora Brutally Beaten Up By Ghaziabad Police
ansh arora - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' से हिट होने वाले अंश अरोड़ा और उनके छोटे भाई को गाजियाबाद पुलिस ने पूरी रात पीटा । दोनों पर 3rd डिग्री का इस्तेमाल किया गया । ये घटना 12 मई की है । दरअसल, एक रात पहले अंश की एक दुकान के कर्मचारियों से बहस हो गई थी । ये स्टोर इंद्रापुरम गाजियाबाद में स्थित है । इसके बाद वो अपने भाई के साथ उस स्टोर पर माफी मांगने पहुंचे । 
tv actor aansh arora Brutally Beaten Up By Ghaziabad Police
ansh arora - फोटो : social media
यहां पर उनकी मुलाकात गाजियाबाद पुलिस स्टेशन के कुछ ऑफिसर से हुई । ऑफिसर्स ने अंश और उनके भाई को तुरंत कस्टडी में ले लिया । इसके बाद दोनों को पूरी रात बुरी तरह पीटा और लॉकअप में बंद रखा । अंश की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं । उनके शरीर पर चोट के निशान हैं । 
tv actor aansh arora Brutally Beaten Up By Ghaziabad Police
ansh arora - फोटो : social media
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 'अंश ने 11 मई को एक दुकान से कुछ सामान और हॉटडॉग ऑर्डर किया था । जब उन्होंने बिल मांगा तो स्टाफ ने कहा कि सबकुछ रेडी है लेकिन हॉटडॉग के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ेगा । इसके बाद अंश ने उनसे सारा सामान कैंसिल करने के लिए कहा । लेकिन स्टाफ उन्हें अच्छे से रिप्लाई नहीं दे रहा था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
tv actor aansh arora Brutally Beaten Up By Ghaziabad Police
ansh arora - फोटो : social media
अंश ने मिड डे से बात करते हुए बताया, 'स्टाफ वालों ने कहा कि हम आपको बिना फूड दिए आपसे पैसे कैसे ले सकते हैं । मैंने उनसे कहा कि मतलब आप हमें यहां इंतजार करवाना चाहते हैं । मैंने उनसे सवाल पूछा कि वो ऑर्डर कैंसिल क्यों नहीं कर रहे । इसके बाद हमारे बीच बहस शुरू हो गई । हम दोनों एक-दूसरे को गाली देने लगे ।'
विज्ञापन
tv actor aansh arora Brutally Beaten Up By Ghaziabad Police
aansh arora - फोटो : social media
'मुझे गुस्सा आ गया और मैंने रिसेप्शन पर हाथ मारकर गिलास तोड़ दिया । मैं घर पहुंचा तो मुझे काफी खराब लगा । मुझे लगा कि मेरी वजह से स्टोर का नुकसान हुआ। तब मैंने फैसला लिया कि मैं फिर से वहां जाकर उनसे माफी मांगता हूं और उन्हें पैसे भी दे दूंगा ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed