फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LockUpp: कंगना की कैद में होंगे करणवीर बोहरा, लॉकअप में रहने के लिए खेलेंगे अत्याचारी खेल

Sat, 26 Feb 2022 02:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
TV actor Karanvir Bohra participates in Kangana Ranaut reality show Lockup
लॉकअप में करणवीर बोहरा - फोटो : insta

बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के मुद्दों पर खुलकर अपना धाकड़ अंदाज दिखाने वाली कंगना अपने इसी अंदाज के साथ रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रखने को पूरी तरह तैयार हैं। कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' 27 फरवरी 2022 से  ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में कंगना की जेल में 16 स्टार सेलेब्रिटी कैद होंगे और यहां सब कुछ उनके इशारो पर होगा। सभी कंटेस्टेंट की रियल लाइफ के विवादों का चिट्ठा इस शो में सामने आने वाला है। कंगना की जेल के पांचवे कैदी का नाम सामने आ चुका है। ये नाम है टीवी के फेमस एक्टर करण बोहरा का। अब कंगना लॉकअप में करणवीर बोहरा संग खेलती नजर आएंगी अत्याचारी खेल।

TV actor Karanvir Bohra participates in Kangana Ranaut reality show Lockup
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta

कैदी बने नजर आए करणवीर बोहरा-
एकता कपूर ने लॉकअप में करणवीर बोहरा की एंट्री का एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी को भी टैग किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि करणवीर बोहरा के हाथ मैं कैदी की तरह एक बोर्ड है, जिसपर उनका नाम और लॉकअप लिखा हुआ है। इसके बाद कंगन रणौत की एंट्री होती है और वह करणवीर को हथकड़ी लगा देती हैं। प्रोमो में करणवीर को जेल में बंद देखा जा सकता है।

TV actor Karanvir Bohra participates in Kangana Ranaut reality show Lockup
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta

एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो-
इस प्रोमो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, करणवीर बोहरा को कबूल है हमारी क्वीन का हर एक रूल! जिस तरह से कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि शो में सिर्फ लॉकअप की होस्ट कंगना की ही चलने वाली है और शो काफी मसालेदार होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actor Karanvir Bohra participates in Kangana Ranaut reality show Lockup
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
करणवीर को मंजूर होगा कंगना का हर एक रूल-
करण ने भी शो का प्रोमो शेयर किया और लिखा, मुझे है कबूल हमारी क्वीन का हर एक रुल! उनकी इस पोस्ट पर फैंस तो जमकर कमेंट कर ही रहे हैं सेलेब्स भी उन्हें कमेंट बॉक्स में आगाह करते नजर आ रहे हैं। रितिका बजाज ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ऑल द बेस्ट लड़के'! तो वहीं एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी करणवीर की पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बेस्ट विशेज मेरे दोस्त!....
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed