{"_id":"5d4abaa38ebc3e6c97362676","slug":"tv-actor-madhu-prakash-wife-bharati-ended-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' के कैरेक्टर आर्टिस्ट की पत्नी ने की खुदकुशी, फोन पर पति को कहा अभी आओ नहीं तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' के कैरेक्टर आर्टिस्ट की पत्नी ने की खुदकुशी, फोन पर पति को कहा अभी आओ नहीं तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर राजामौली की फिल्म बाहुबली में कैरेक्टर आर्टिस्ट और टीवी एक्टर मधु प्रकाश की पत्नी भारती ने खुदकुशी कर ली है। भारती का शव मंगलवार रात पंखे पर लटका हुआ मिला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। भारती एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं।
2 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : Twitter
मधु प्रकाश और भारती की शादी साल 2015 में हुई थी। वह अपने सास-ससुर और पति के साथ हैदराबाद में स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहती थी। खबरों की मानें तो भारती मधु के प्रोफेशन की वजह से परेशान रहती थी। दरअसल मधु काम के चलते घर पर देर रात तक लौटते थे। इस बात पर दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था।
3 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : Twitter
मधु ने बताया- 'मंगलवार शाम मैं जिम में था। इस बीच भारती का फोन आया, हम दोनों के बीच जमकर बहस हुई। भारती ने मुझे जल्दी घर आने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। लेकिन मैंने उसकी बात को नजरअंदाज किया। जब मैं 7.30 बजे घर पहुंचा तो भारती मुझे कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : instagram
पंखे से लटका शव देखकर मधु प्रकाश ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, भारती ने आत्महत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें मधु प्रकाश कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।