सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना वायरस ने ली एक और अभिनेत्री की जान, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस हीरोइन का निधन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 07 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
TV actress Divya Bhatnagar dies after suffering from the novel coronavirus at 34 in Mumbai
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram

Divya Bhatnagar dies of Covid-19: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने कोरोना वायरस से लड़ते हुए आखिरकार अपना दम तोड़ दिया है। दिव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और यह बीमारी उन्हें कुछ हफ्तों से परेशान कर रही थी। दिव्या की मां ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि दिव्या की हालत गंभीर है।




Trending Videos
TV actress Divya Bhatnagar dies after suffering from the novel coronavirus at 34 in Mumbai
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram

अभिनेत्रियों देवोलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर दिव्या को श्रद्धांजलि भी दी है। देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी दिवु। तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मैं जानती हूं कि जिंदगी तुम्हारे लिए बहुत आसान नहीं थी। दर्द बहुत ही असहनीय होता है। लेकिन, मैं जानती हूं कि आज तुम बेहतर स्थान पर होंगी। अपने सभी दर्द, दुख, झूठ सबसे आजाद होंगी। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। दिवु तू भी जानती थी कि मैं तुझे बहुत प्यार करती हूं। बहुत चिंता करती हूं। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। जहां भी है, तू अभी बस खुश रह। तुम बहुत याद आओगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Divya Bhatnagar dies after suffering from the novel coronavirus at 34 in Mumbai
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram

वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मेरे लिए बहुत ही दुख की बात है। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे प्रिय दिव्या।' जब दिव्या को बीमार हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था, उस वक्त उनकी मां ने अपने बयान में कहा कि दिव्या के पति गगन ने उन्हें छोड़ दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shirodkar (@shilpashirodkar73)

TV actress Divya Bhatnagar dies after suffering from the novel coronavirus at 34 in Mumbai
दिव्या भटनागर, गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्या ने अपने परिवारीजनों के खिलाफ जाकर गगन से शादी की थी। दिव्या की मां ने कहा कि गगन झूठा और बेईमान था। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह दिव्या को छोड़ कर चला गया। हालांकि, गगन ने सोशल मीडिया पर दिव्या की मां के सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि दिव्या के घर वाले शादी के हमेशा से ही खिलाफ थे और वही विरोध वह समय भी दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
TV actress Divya Bhatnagar dies after suffering from the novel coronavirus at 34 in Mumbai
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या और गगन ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दिव्या को टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्हें 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे धारावाहिकों में भी देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed