फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Govil: रामायण फेम अरुण गोविल ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज, फैंस ने बताया- पुष्पक विमान

Tue, 07 Jun 2022 09:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Jun 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
Tv Serial Ramayana fame Arun Govil bought a Mercedes, users compare it to pushpak vimaan on twitter
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक में रामायण में भगवान राम किरदार निभाकर देशभर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस को कुछ न कुछ अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसपर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी नई कार मर्सिडीज का है। वीडियो में एक्टर कार से कवर हटाते हुए अपनी नई चमचमाती कार दिखाते नजर आ रहे हैं।

Tv Serial Ramayana fame Arun Govil bought a Mercedes, users compare it to pushpak vimaan on twitter
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

15 सेकंड के इस वीडियो में उनकी पत्नी भी उनके साथ दिख रही हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं।'

Tv Serial Ramayana fame Arun Govil bought a Mercedes, users compare it to pushpak vimaan on twitter
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के दिए ऐसे रिएक्शन

ट्विटर पर इस पोस्ट पर लोगों ने एक्टर को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने जय श्रीराम लिखकर कमेंट किया तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में भी ट्वीट किया। एक यूजर ने लिखा, 'प्रभु आपको क्या जरूरत थी लेने की। आपके लिए तो स्वर्ग से पुष्पक विमान आता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सब राम की कृपा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Serial Ramayana fame Arun Govil bought a Mercedes, users compare it to pushpak vimaan on twitter
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 1980 के दशक में जब रामानंद सागर की रामायण पहली बार प्रसारित हुई तो यह बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस सीरियल से अरुण गोविल के अलावा, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। यही नहीं उस समय यह एक्टर्स की इतने ज्यादा फेमस हो गए थे कि लोग उन्हें देखकर पैर छूने लगते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed