फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना ने फ्लाइट में मारे 7 मच्छर, लोगों ने पति अक्षय कुमार को लेकर उड़ाया मजाक

Sat, 21 Apr 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
twinkle khanna killed 7 mosquitoes in a flight people make fun on akshay kumar in twitter

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने बयानों और सोशल मीडियो पर अपने पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जिसके बाद उनका और उनके पति अक्षय कुमार का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। ट्विंकल ने अपने ट्वीट में एयरलाइंस की बुरी हालत के बारे में लिखा है। ट्विंकल ने अपने ट्विटर अकांउट से पोस्ट कर लिखा है, 'मुंबई से टेकऑफ करती एयरलाइन-जिंदगी की रक्षा करने वाली चीजों की बजाय कृपया सीट के नीचे ओडोमॉस भी रखें। अभी अभी 7 मच्छर मारे। डूबने की बजाय डेंगू से मरने का खतरा ज्यादा है।' 


 

 

twinkle khanna killed 7 mosquitoes in a flight people make fun on akshay kumar in twitter

ट्विंकल के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा- 'अपने नेशनलिस्ट पति को कहिए कि अब इस सब्जेक्ट पर भी फिल्म बनाएं।' दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, ‘BYOO – Bring Your Own Odomos अपना ओडोमॉस खुद लाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है- 'आपके सात खून माफ, अब आप और क्या एक्सपेक्ट करती हैं एयरलाइंस से।' 
 






 

twinkle khanna killed 7 mosquitoes in a flight people make fun on akshay kumar in twitter
ट्विंकल खन्ना

वहीं एक और यूजर ने लिखा है- 'मच्छर-अब इससे कुछ नहीं होगा, हमने अपने आपको अपग्रेड कर लिया है।' जहां लोग ट्विंकल के इस पोस्ट का मजाक उड़ाते नजर आए, वहीं कुछ यूजर्स ने ट्विंकल के पोस्ट की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पोस्ट में एयरलाइंस का नाम भी लिखना चाहिए था।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna killed 7 mosquitoes in a flight people make fun on akshay kumar in twitter
twinkle khanna

इसके अलावा एक यूजर ने ट्विंकल के पोस्ट पर लिखा, 'आपने एयरलाइंस का नाम नहीं बताया। आपको उसका नाम बताते हुए शर्म क्यों आ रही है।' तो एक यूजर ने एयरलाइंस के बर्ताव को लेकर चुटकी लेते हुए कहा- 'तुम स्मार्ट हो जो फ्लाइट में कंप्लेंट नहीं की। नहीं तो एयरलाइंस का स्टाफ तुमसे बहुत नाराज हो जाता। ऐसे में तुम्हारे हसबेंड उस फ्लाइट को खरीद लेते तुम्हारे लिए।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed