{"_id":"5ff2f29eb1c65b06bd26fdf8","slug":"uday-chopra-birthday-special-news-in-hindi-lesser-known-facts-about-dhoom-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uday Chopra Birthday: आत्महत्या से जुड़ा एक ट्वीट कर उदय चोपड़ा ने किया था सभी को हैरान, 48 की उम्र में भी नहीं की है शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Uday Chopra Birthday: आत्महत्या से जुड़ा एक ट्वीट कर उदय चोपड़ा ने किया था सभी को हैरान, 48 की उम्र में भी नहीं की है शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Jan 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
उदय चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू करने वाले उदय चोपड़ा (Uday Chopra Birthday) का 5 जनवरी को जन्मदिन है। उदय यश चोपड़ा के बेटे हैं बावजूद इसके बॉलीवुड में उन्हें अपने करियर में वो पहचान नहीं मिली जो शायद हर कलाकार की मिलती है। उदय अब फिल्मी चकाचौंध से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
2 of 6
उदय चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
उदय चोपड़ा का जन्म 5 जनवरी 1973 को यश और पामेला चोपड़ा के घर हुआ था। उदय फिल्मी चकाचौंध में पले बढ़े। जाहिर है कि इसी वजह से उनका रूझान फिल्मों की तरफ हुआ। साल 1994 में उदय ने 'ये दिल्लगी' फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, काजल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।
3 of 6
उदय चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद उदय का रुझान एक्टिंग की तरफ बढ़ा। हिंदी सिनेमा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा ने पहली बार फिल्म मोहब्बतें फिल्म से डेब्यू किया था। यह मल्टी स्टारर फिल्म थी। शाहरुख, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अपने करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उदय चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
उदय को फैंस फिल्म धूम के लिए जानते हैं। इस फिल्म में उदय ने अली का रोल निभाया था जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया था। धूम की सभी सीरीज में उदय नजर आ चुके हैं। आखिरी बार फिल्म धूम सीरीज में साल 2013 में नजर आए उदय चोपड़ा फिल्म में अपनी शानदार बॉडी और एब्स के साथ दिखे थे।
विज्ञापन
5 of 6
uday chopra
इसके बाद जब उदय फैंस के बीच दिखे तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। बढ़े हुए वजन के साथ वह काफी उम्रदराज नजर आ रहे थे। 48 साल के होने जा रहे उदय चोपड़ा ने शादी नहीं की है। उदय चोपड़ा पिछली बार नरगिस फाखरी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।