{"_id":"6203691ead27d6387f3127c3","slug":"udita-goswami-birthday-zeher-fame-actress-udita-goswami-unknown-facts-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udita Goswami: बोल्डनेस की सारी हदें पार करने के बाद भी नहीं चला इस हीरोइन का करियर, इंडस्ट्री से दूर होकर जी रही जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Udita Goswami: बोल्डनेस की सारी हदें पार करने के बाद भी नहीं चला इस हीरोइन का करियर, इंडस्ट्री से दूर होकर जी रही जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
उदिता गोस्वामी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड किरदार निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी का आज जन्मदिन है। उदिता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक समय था जब हर तरफ इन बोल्डनेस के चर्चे थे। इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर में तो उदिता ने बोल्डनेस की सभी हदें ही पार कर दी थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले उदिता का एक पोस्टर खूब चर्चा में रहा था जिसमें वे सफेद चादर में लिपटी दिखाई दे रही थीं। चलिए उदिता के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
Trending Videos
2 of 6
udita goswami
उदिता की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई उत्तराखंड में हुई। उदिता का बचपन से ही मॉडलिंग करने का सपना था। 16 साल की उम्र में उदिता दिल्ली आ गईं और मॉडलिंग में ही अपनी किस्मत आजमाने लगीं। उदिता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की जिसमें उन्होंने टाइटन वॉच और पेप्सी जैसे ब्रांडों को एंडोर्स किया। कुछ ही समय में उदिता दिल्ली की टॉप मॉडल बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Udita Goswami
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक मैगजीन के कवर पर उदिता की फोटो देखकर महेश भट्ट की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस निर्देशक पूजा भट्ट ने उनसे संपर्क किया और उन्हें पाप फिल्म के लिए साइन किया। इस फिल्म में उनके हीरो थे जॉन अब्राहम। फिल्म तो नहीं चली लेकिन अपने बोल्ड सीन्स के चलते उदिता ने खूब चर्चाएं बटोरीं।
4 of 6
Udita Goswami
- फोटो : सोशल मीडिया
और फिर वो समय आया जिसका उन्हें बरसो से इंतजार था। जहर फिल्म रिलीज हुई। मोहित सूरी डायरेक्टेड इस फिल्म को महेश और मुकेश भट्ट की कंपनी ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में उदिता ने इमरान हाशमी के साथ इतने बोल्ड सीन किए कि हर कोई देखता रह गया। इसी फिल्म के दौरान इमरान और उनके अफेयर की खबरें भी खूब छपीं। लेकिन उदिता ने इमरान हाशमी को अपना भाई कहकर अफवाहों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
udita goswami
- फोटो : social media
जहर के बाद उदिता ‘अक्सर’, ‘दिल दिया है’, ‘अगर’ और ‘किससे प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। उदिता जब फिल्मों में आईं तब वह 12वी पास थीं। उन्होंने आगे की पढ़ाई करने की सोची और कॉरेसपॉन्डेंस से बैचलर्स ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। कुछ समय तक उन्होंने DJ बनने की ट्रेनिंग भी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X