फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फातिमा राशिद के 'नरगिस' बनने का ये है पूरा सफरनामा, पहली अदाकारा जिसे मिला पद्मश्री पुरस्कार

Sat, 01 Jun 2019 01:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 01 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Unknown and interesting facts about nargis mother india fatima rashid
Nargis - फोटो : social media

‘हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती हैं, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा’ अल्लामा इकबाल का ये शेर रीयल लाइफ की नरगिस पर भी मुफीद रहा है। 1 जून 1929 को ब्रिटिश शासित कलकत्ता, बंगाल में जन्मी नरगित का असली नाम फातिमा राशिद था। इनके पिता थे अब्दुल राशिद और मां जद्दनबाई भारतीय सिनेमा की अग्रणी गायिकाओं में से एक थीं। बचपन में मां के साथ कुछ फिल्मों में फातिमा राशिद ने नरगिस के नाम से कई किरदार निभाए और इस तरह फातिमा राशिद हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार नरगिस बन गईं।

Unknown and interesting facts about nargis mother india fatima rashid
सुनील दत्त और नर्गिस

पहली फिल्म
नरगिस फिल्मों में काम नही करना चाहती थीं। वह डॉक्टर बन कर समाज सेवा करना चाहती थीं लेकिन मां की इच्छाओं के लिए नरगिस ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। नरगिस ने सिर्फ छह साल की ही उम्र में ही तलाशे हक फिल्म से बाल कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू कर दिया था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नरगिस ने 1942 में महबूब खान के निर्देशन में बनी फिल्म तकदीर से अभिनय की शुरुआत की। इसके अलावा नरगिस ने महबूब खान के साथ हुमायूं, अंदाज और मदर इंडिया जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

Unknown and interesting facts about nargis mother india fatima rashid
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस और राज कपूर
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार शोमैन राज कपूर के साथ नरगिस की जोड़ी बहुत हिट रही। इन दोनों ने पहली बार 1948 में राज कपूर के ही निर्देशन में बनी फिल्म आग में काम किया। इसके बाद इन दोनों ने आह, श्री 420, आशियाना, बेवफा, अनहोनी, बरसात और अंदाज जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। पर्दे के साथ साथ लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी पसंद आई। दोनों का रिश्ता नौ साल तक चला। लेकिन जब राज कपूर ने अपनी पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया तो उसी दिन इस रिश्ते का अंत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown and interesting facts about nargis mother india fatima rashid
Sunil Dutt, Nargis - फोटो : social media

सुनील दत्त से शादी
जब सुनील दत्त फिल्मी चकाचौंध से दूर एक रेडियो स्टेशन पर बतौर रेडियो जॉकी काम कर रहे थे तो पहली बार उनकी मुलाकात नरगिस से हुई। चूंकि नरगिस उस समय की एक स्थापित अभिनेत्री बन चुकी थीं इसलिए सुनील उनका इंटरव्यू लेते वक्त काफी असहज रहे। दूसरी बार इन दोनों की मुलाकात बिमल रॉय के निर्देशन में बन रही फिल्म दो बीघा जमीन के सेट पर हुई उन दिनों सुनील हिंदी सिनेमा में काम तलाश रहे थे और नरगिस और राज कपूर की जोड़ी एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दे रही थी।  फिल्म मदर इंडिया नरगिस और सुनील ने एक साथ काम किया । इस फिल्म में सुनील नरगिस के बेटे का किरदार निभा रहे थे। सेट पर आग लगने से नरगिस उसमें फंस गई और सुनील दत्त ने उन्हें अपनी जान पर खेलकर बचाया। दोनों में दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई। 11 मार्च 1958 को नरगिस और सुनील दत्त ने शादी कर ली। मदर इंडिया के अलावा इन दोनों ने 1964 में यादें फिल्म में एक साथ काम किया है। 

विज्ञापन
Unknown and interesting facts about nargis mother india fatima rashid
नरगिस-सुनील दत्त

शादी के बाद गृहणी
1958 में सुनील दत्त से शादी के वक्त नरगिस हिंदी सिनेमा में चोटी की अभिनेत्रियों में से एक थी। उनके सितारे बुलंद थे इसके बावजूद अपने परिवारिक जीवन मे स्थिरता बनाए रखने के लिए नरगिस ने फिल्मों में काम ना करने का फैसला किया। इतना ही नहीं उन्होंने सिनेमा छोड़ने के बाद खाना भी बनाना सीखा। सुनील और नरगिस के तीन बच्चे संजय नम्रता और प्रिया हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed