बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। ये सितारे अपने परिवार, रिश्ते, पति और पत्नी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां हैं जो अपनी शादी के कारण खूब चर्चा में रह चुकी हैं, वहीं कुछ शादी न करने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन शादी नहीं की है। वहीं फैंस भी कई बार इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट्स कर इनकी शादी देखने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
बॉलीवुड की ये पांच अभिनेत्रियां अभी तक हैं सिंगल, फैंस भी कर रहे हैं शादी का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्मदिन नौ जून को होता है। फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अमीषा पटेल अब तक अकेली हैं। हालांकि उन्होंने मशहूर निर्माता- निर्देशक विक्रम भट्ट को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन शादी की बात नहीं बन पाई। 44 साल की अमीषा पटेल अभी तक सिंगल हैं।
तब्बू
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तब्बू 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी करने का कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन कोई भी रिश्ता शादी की चौखट तक नहीं पहुंचा।
कोइना मित्रा
अभिनेत्री कोइना मित्रा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। कोइना मित्रा की उम्र 36 साल है, लेकिन वह अभी तक सिंगल हैं। कोइना एक खिलाड़ी एक हसीना, अपना सपना मनी मनी और अनामिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछले साल वह अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में दिखाई दी थीं।
सुष्मिता सेन
यह बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुष्मिता सेन 44 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि वह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता की दो बेटी रिनी और अलीशा सेन हैं, जिन्हें अभिनेत्री ने गोद लिया है। सुष्मिता कब शादी करेंगी इसको लेकर उन्होंने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

कमेंट
कमेंट X