फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से दूर शशि कपूर की इस पोती को नहीं जानते होंगे आप, इनका विदेशी लुक सुंदरता में कपूर सिस्टर्स को देता है टक्कर

Thu, 08 Apr 2021 07:52 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 08 Apr 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
unseen photos of kareena kapoor karishma kapoor cousin and shashi kapoor grand daughter aliya kapoor
आलिया कपूर - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड सेलेब्स तो हमेशा सुर्खियों में बने ही होते हैं, लेकिन इनके स्टार किड्स भी कुछ कम नहीं हैं। सारा अली, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान ये भी हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। कुछ स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है तो कुछ तैयारी में हैं। लेकिन यहां हम एक ऐसी स्टार किड की बात कर रहे हैं, जो बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया से दूर है। अपने जमाने के सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर फिल्मों में नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती की चर्चा हो रही है।

unseen photos of kareena kapoor karishma kapoor cousin and shashi kapoor grand daughter aliya kapoor
आलिया कपूर - फोटो : Insatagram

आलिया कपूर अभिनेता शशि कपूर के बेटे और मशहूर फोटोग्राफर करण कपूर की बेटी हैं। बता दें कि करण ने कनाडियन लोर्ना से शादी की थी, जिन्हें बाद में भारत में लोर्ना कपूर के नाम से जाना गया। इस जोड़े के दो बच्चे हुए थे आलिया कपूर और जच कपूर। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। वह फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं और जिंदगी का अपनी तरह से मजा ले रही हैं।

unseen photos of kareena kapoor karishma kapoor cousin and shashi kapoor grand daughter aliya kapoor
आलिया कपूर - फोटो : Insatagram

सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीर देख यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि वह सुंदरता में करीना और करिश्मा को टक्कर देती हैं। उनकी तस्वीर पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फोटो में उनका बोल्ड लुक देखा जा सकता है। वह बहुत हद तक अपनी मां जैसी ही दिखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
unseen photos of kareena kapoor karishma kapoor cousin and shashi kapoor grand daughter aliya kapoor
करण कपूर, लोर्ना कपूर, आलिया कपूर - फोटो : Social media

आलिया के पिता करण कपूर भी फिल्मी दुनिया से अलग ही रहे थे। ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर वो लंदन में सेटल हो गए थे। आलिया भी अपने माता-पिता के साथ यहीं रहती हैं। उनका बचपन भी लंदन में ही बीता। हालांकि, विदेश में रहने के बावजूद वे भारत स्थित अपने परिवार से काफी जुड़ी हुई हैं। तैमूर के जन्म लेने पर आलिया पटौदी हाउस भी पहुंची थीं। यहां वो अपने पिता के साथ फैमिली गेट टुगेदर में शामिल हुई थीं। आलिया का अपनी कजिन बहनों से गहरा रिश्ता है।

विज्ञापन
unseen photos of kareena kapoor karishma kapoor cousin and shashi kapoor grand daughter aliya kapoor
आलिया कपूर - फोटो : Insatagram

बता दें कि शुरुआती दौर में करण कपूर ने फिल्मों में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो पिता की तरह सफल नहीं हो पाए थे। शशि कपूर ने उन्हें एक फिल्म से लॉन्च किया था। वे बेहतरीन मॉडल रह चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed