{"_id":"5cac66eabdec221456012e09","slug":"untold-story-of-amitabh-bachcha-rekha-and-jaya-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जया ने एक रात में लिखी पूरी स्क्रिप्ट और अमिताभ की जिंदगी से दूर हो गईं रेखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जया ने एक रात में लिखी पूरी स्क्रिप्ट और अमिताभ की जिंदगी से दूर हो गईं रेखा
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jaya bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस 'वैलेंटाइन वीक' हम आपके लिए बॉलीवुड की सबसे अनसुनी कहानियां बता रहे हैं। बीते दिनों हमने आपको 'शाहरुख और गौरी', सैफ अली खान और अमृता सिंह सहित कई स्टार्स की लव स्टोरी बताईं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी का किस्सा बताने जा रहे हैं जिसको लेकर आज भी अगर चर्चा हो जाए तो भारी मजमा लग जाता है। यह कहानी है 'अमिताभ, जया और रेखा की'
वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं।
2 of 5
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा।
3 of 5
jaya bachchan
रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था। जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया। डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Silsila
- फोटो : twitter
जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई।
विज्ञापन
5 of 5
Silsila
उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी। जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होतीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।