सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'द केरल स्टोरी' की टीम से मिले सीएम योगी और बांग्लादेश में पठान का विरोध, पढ़ें फिल्मी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 May 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath meets The Kerala Story film Team and controversy on srk Pathaan in Bangladesh news
द केरल स्टोरी टीम से मिले सीएम योगी और बांग्लादेश में पठान का विरोध - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता ही रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...

UP CM Yogi Adityanath meets The Kerala Story film Team and controversy on srk Pathaan in Bangladesh news
द केरल स्टोरी टीम से मिले सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द केरल स्टोरी' की टीम ने आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पूरी टीम लखनऊ स्थित सीएम आवास पहुंची। सीएम आवास में 'द केरल स्टोरी' फिल्म के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वहीं सीएम योगी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। सीएम योगी ने मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।



The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, मुख्यमंत्री ने साझा कीं तस्वीरें

UP CM Yogi Adityanath meets The Kerala Story film Team and controversy on srk Pathaan in Bangladesh news
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दोनों जगह जमकर प्यार मिला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। हालांकि पठान के बेशरम रंग गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन इससे पहले बांग्लादेशी अभिनेता और निर्माता देश में पठान की रिलीज करने के बांग्लादेश सरकार के फैसले के खिलाफ हैं।
पड़ोसी मुल्क में पठान के रिलीज होने से पहले हुआ विरोध, इस बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath meets The Kerala Story film Team and controversy on srk Pathaan in Bangladesh news
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' (आईफा 2023) का आगाज अबू धाबी के यस आइलैंड में होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी। फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां अपनी शानदार प्रस्तुति से इस पुरस्कार समारोह में चार चांद लगाएंगी। इस फेहरिस्त में आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है। आयुष्मान खुराना इस साल आईफा अवार्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस से समा बांधते नजर आएंगे।
IIFA 2023: आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन होगा आगाज

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath meets The Kerala Story film Team and controversy on srk Pathaan in Bangladesh news
उर्वशी रौतेला ,करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अनिल शर्मा की फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उर्वशी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनके एक पोस्ट को देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं।
Urvashi Rautela : करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला? एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed