{"_id":"623e18f00cafb440b420c6a9","slug":"up-police-warns-cyber-criminals-through-tiger-shroff-and-nawazuddin-siddiqui-film-heropanti-2-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Heropanti For Criminals: यूपी पुलिस की साइबर क्रिमिनल को चेतावनी, 'हीरोपंती 2' के ट्रेलर के जरिए दिया स्मार्ट संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
No Heropanti For Criminals: यूपी पुलिस की साइबर क्रिमिनल को चेतावनी, 'हीरोपंती 2' के ट्रेलर के जरिए दिया स्मार्ट संदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हीरोपंती 2 के ट्रेलर से साइबर अपराधी को पुलिस का संदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि फिल्मों में वही दिखाया जाता है, जो असल में सच होता है। या यूं कह लें कि फिल्में समाज का दर्पंण होती हैं। इसी कहावत को सच करते हुए यूपी पुलिस के साइबर सेल ने लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करने का एक मजेदार लेकिन बढ़िया मैसेज दिया है। पुलिस ने 'हीरोपंती 2' के ट्रेलर की लाइनें और वीडियो का कुछ हिस्सा लेकर अपनी लाइनें उसमें जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया है, जो संदेश दे रहा है कि साइबर क्राइम करने वाले अपराधी पर पुलिस के चंगुल से बच नहीं सकता है।
2 of 4
यूपी पुलिस, हीरोपंती 2
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश पुलिस के इस 56 सेकेंड के वीडियो में दिखाया गया है कि टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की इस दुनिया में जिस तरीके से साइबर अपराध बढ़ रहा है, ऐसे में उन अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस भी स्मार्ट तरीके के तैयार है। पुलिस का साफ संदेश है कि अगर कोई भी नागरिक साइबर क्राइम का शिकार होता है तो वह तुरंत यूपी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करे।
3 of 4
हीरोपंती 2
- फोटो : सोशल मीडिया
हीरोपंती 2 का ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक साइबर क्रिमिनल की भूमिका में हैं। जहां पर नवाजुद्दीन का डायलॉग है कि 'लैला साइबर क्राइम की दुनिया का जादूगर है', इसके बाद की क्लिपिंग में पुलिस का जवाब लिखकर आता है- तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930/112 उस जादूगर का मंतर। इसके बाद टाइगर श्रॉफ का डायलॉग है-स्टार्ट तूने किया, जवाब में यूपी पुलिस की क्लिपिंग है- खत्म हेल्पलाइन 1930/112 करेगी।
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये टाइगर की पहली फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है। हीरोपंती 2 ईद के दिन 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक अहमद खान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।