फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: साउथ ही नहीं हिंदी फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं प्रकाश राज, ये हैं अभिनेता की टॉप 5 फिल्में

Sat, 26 Mar 2022 12:34 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 26 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday actor Prakash raj top 5 hindi and south films and career
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता प्रकाश राज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। प्रकाश राज बॉलीवुड की फिल्मों में बेशक एक विलेन के रूप में नजर आते हैं लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं, जिसका क्रेज आज भी फैंस के बीच देखने को मिलता है। अभिनेता आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रकाश राज सिर्फ विलेन नहीं बल्कि कॉमेडी फिल्मों में भी एक्टिंग कर साबित कर चुके हैं कि वह वर्सटाइल एक्टर हैं। आज हम आपको प्रकाश राज के करियर की बेस्ट पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे अगर आपने अब तक नहीं देखी हैं तो इसे जरूर देख लें।

Happy birthday actor Prakash raj top 5 hindi and south films and career
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

इरुवर  (Iruvar)
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘इरुवर’ एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। इस फिल्म में प्रकाश राज के अलावा, मोहनलाल, ऐश्वर्या राय, गौमती और तब्बू नजर आए हैं। फिल्म में मोहनलाल और प्रकाश राज को दोस्त से राजनीतिक विरोधियों के रूप में दिखाया गया है। ‘इरुवर’ तमिल सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक है।

Happy birthday actor Prakash raj top 5 hindi and south films and career
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

सिंघम  (Singham)
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम’ में प्रकाश राज ने अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म में प्रकाश राज ने शानदार खलनायक की भूमिका निभाई थी और फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday actor Prakash raj top 5 hindi and south films and career
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बोम्मारिल्लू  (Bommarillu)
फिल्म ‘बोम्मारिल्लू’ में जेनेलिया, सिद्धार्थ और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन भास्कर ने किया है। फिल्म में पारिवारिक ड्रामा जमकर देखने को मिला था। फिल्म की कहानी पिता और बेटे पर केंद्रित थी। फिल्म में प्रकाश राज ने पिता और सिद्धार्थ ने बेटे की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Happy birthday actor Prakash raj top 5 hindi and south films and career
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

वॉन्टेड  (Wanted)
‘वॉन्टेड’ सलमान खान की हिट फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रकाश राज ने भी शानदार काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दिए थे और प्रकाश राज विलेन ‘गनी भाई’ के दमदार किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने प्रकाश राज की छवि को हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच मजबूत करने का काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed