फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: जुबिन नौटियाल ने निकिता दत्ता से कर ली सगाई? जानिए क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई

Fri, 25 Mar 2022 11:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jubin Nautiyal and Nikita Dutta engagement picture viral actor reveals truth of the rumours
जुबिन नौटियाल, निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंगर जुबिन नौटियाल और अभिनेत्री निकिता दत्ता कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अफवाहों के बीच जुबिन और निकिता की सगाई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें जुबिन निकिता को घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सभी हैरान हैं। फैंस भी पूछ रहे हैं कि क्या दोनों ने सगाई कर ली है। तस्वीरों के सामने आने के बाद सिंगर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Jubin Nautiyal and Nikita Dutta engagement picture viral actor reveals truth of the rumours
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अफवाहों के सामने आने के बाद जुबिन ने निकिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। उन्होंने कहा वह और निकिता एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने निकिता को अमेजिंग लड़की बताया और कहा कि दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद है। गायक ने सिद्धार्थ कानन से कहा, हम सिर्फ दोस्त हैं, जिन्हें एकसाथ घूमना पसंद है, दोनों एक साथ कॉफी पी सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। मैं उसे बहुत पसंद करता हूं और वह एक शानदार लड़की है। 

Jubin Nautiyal and Nikita Dutta engagement picture viral actor reveals truth of the rumours
जुबिन नौटियाल

जुबिन ने आगे कहा- मैं उसे 4 साल से जानता हूं। हम एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, हमें बात करना पसंद है। मुझे लगता है कि वह एक बहुत अमेजिंग लड़की है। वह दिल की बेहद अच्छी और दयालु है, असल में इसी वजह से असल में मैं उसके साथ अच्छी तरह जुड़ पाता हूं। यह कहना गलत होगा कि हम दोनों रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jubin Nautiyal and Nikita Dutta engagement picture viral actor reveals truth of the rumours
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जुबिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह निकिता का हाथ पकड़कर पोज दे रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'मस्त नजरों से' 31 मार्च को रिलीज हो रहा है। तस्वीरों में निकिता ने ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना है और जुबिन मरून रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed