{"_id":"6326ae4ffe77f41d94068df4","slug":"urfi-javed-dance-video-viral-from-pune-club-fans-said-gazab-confidence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: डांस क्लब में मी-टाइम एंजॉय करते उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- आंटी वाला डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: डांस क्लब में मी-टाइम एंजॉय करते उर्फी जावेद का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- आंटी वाला डांस
उर्फी जावेद हमेशा अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने पैपराजी के लिए ऐसी बयानबाजी की थी, जिसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया है। अब उर्फी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक क्लब में डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Social Media
इस वीडियो में उर्फी हरे रंग की शॉर्ट ड्रेस में पुणे के एक क्लब में डांस करती नजर आ रही हैं। उर्फी के आसपास की खूब भीड़ नजर आ रही है। इस दौरान वह बॉलीवुड के गानों पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उर्फी ने फैंस के साथ जमकर पोज भी दिए हैं। अपने इस लुक की कुछ तस्वीरें उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी की हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उर्फी अपने मी-टाइम को जमकर एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हरे रंग की ब्रालेट के साथ शॉर्ट स्कर्ट कैरी किया है। साथ ही गले में हैवी नेकपीस कैरी किया है। उनके इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। बता दें कि उर्फी को कई बार उनके कपड़ों के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन शायद उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
बता दें कि हाल ही में उर्फी फिल्म मिडिल क्लास की स्क्रीनिंग के लिए अतरंगी आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ लोवेस्ट लोअर पहना था, जिसमें उनके इनर वियर साफ तौर पर नजर आ रहे थे। उर्फी को इस लुक के लिए जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।