फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: गैलैक्सी के बाद अब उर्फी ने चांदी के वर्क से ढका बदन, तस्वीरें देख लोगों को याद आई काजू कतली

Sat, 27 Aug 2022 04:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed Getting Brutally Trolled For wearing silver work rather than clothes in her new look
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने अतरंगी फैशन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को आज के समय में कौन नहीं जानता। हमेशा अपने स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहने वाली उर्फी अपने कपड़ों के साथ जो प्रयोग वो कम....। कभी फूल पत्तियां, कभी शीशा, कभी पत्थर तो कभी खुद के लिए ब्लेड से ड्रेस बनाने वाली उर्फी ने इस बार खाने वाली मिठाई को भी नहीं बख्शा और  खुद पर लपेट लिया मिठाईयों पर लगने वाला सिल्वर वर्क। जी हां, आपने सही सुना आज उर्फी अपनी क्रिएटिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए मिठाइयों पर लगने वाले सिल्वर वर्क का प्रयोग कर ड्रेस तैयार की है। जिसके बाद हमेशा की तरह लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Urfi Javed Getting Brutally Trolled For wearing silver work rather than clothes in her new look
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों गैलेक्सी से इंस्पायर्ड होकर ड्रेस का निर्माण करने वाली उर्फी ने इस बार तो कमाल ही कर दिखाया है। उर्फी ने इस बार एक ऐसी ड्रेस बना ली जिसमें वो खुद किसी मिठाई की तरह लग रही हैं। दरअसल, हाल ही में अपने आपको फैशन एक्सपर्ट समझने वाली उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी ने अपने बदन पर कपड़ों को छोड़ मिठाई पर लगने वाले चांदी के वर्क को लगाया हुआ है। जो कोई भी उर्फी का ये लुक देखा रहा है वो हैरान हो रहा है। अब कोई उनकी क्रिएटिविटी की दाद देता दिख रहा है, तो कईं उनके इस फैशन पर उर्फी को लताड़ता नजर आ रहा है।

Urfi Javed Getting Brutally Trolled For wearing silver work rather than clothes in her new look
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए उर्फी ने लिखा, 'इल्यूमिनेटिंग...इसके लिए चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया।' इन तस्वीरों में एक बार फिर उर्फी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से उर्फी नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। कोई उन्हें पागलखाने भेजने की मांग कर रहा है, तो कोई उनके इस फैशन सेंस को नॉनसेंस बता रहा है। इसके साथ ही कुछ लोग उर्फी को काजू कतली कहकर पुकार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed Getting Brutally Trolled For wearing silver work rather than clothes in her new look
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'कोई इसे पागल को पागलखाने भेजो। वहां जाकर करे ऐसा पागल पना।' दूसरे ने लिखा, 'बहन ये क्या बकवास है।' एक अन्य ने लिखा, 'ओह वाओ बहुत ही सुंदर ड्रेस..ओह सॉरी मैं इसे ड्रेस कहूं या कुछ और?' ट्रोल्स के साथ ही उनकी इस तस्वीरों पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री कविता कौशिक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आए हाए..मेरी काजू कलती।' बहुत से नेटिजन्स उनकी इन तस्वीरों पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं, लेकिन उर्फी को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed