भाजपा नेता, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार रहीं सोनाली फोगाट अब हमारे बीच नहीं हैं। बताया गया कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई। मगर, दूसरी ओर सोनाली के परिवार का दावा है कि उनकी हत्या की गई है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। फिलहाल सोनाली की मौत का कारण अभी रहस्य बना हुआ है, जिसकी जांच जारी है। आपको बता दें कि सोनाली फोगाट रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं। वह इस शो के 14वें सीजन में नजर आईं थीं। इस शो से उन्हें खास पहचान मिली। मगर, अब वह इस शो के दिवंगत स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। जी हां, सुनने में शायद थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन अफसोस है कि इस रियलिटी शो के कई पूर्व प्रतिभागी अब हमारे बीच नहीं हैं। कौन हैं वे स्टार्स जो दुनिया से हो गए हैं विदा, आइए जानते हैं...
Sonali Phogat: अब सिर्फ यादों में जिंदा हैं बिग बॉस के ये प्रतिभागी, अचानक कह गए दुनिया को अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला
मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते साल 2 सितंबर को वह इस दुनिया से चले गए। बता दें कि सिद्धार्थ 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता रहे थे। उन्होंने ओशिवारा के अपने फ्लैट में अंतिम सांस ली। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी।
Sonali Phogat Death: कोर्ट ने दो आरोपियों को 10 दिन की हिरासत में भेजा, क्लब मालिक और ड्रग पेडलर भी गिरफ्तार
प्रत्युषा बनर्जी
टीवी शो 'बालिक वधू' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का साल 2016 में निधन हो गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रत्युषा भी टेलीविजन के इस कंट्रोवर्शियल शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
सोनाली की मौत से उठा पर्दा: इस चीज के पीने से गई जान, दो घंटे शौचालय में बंद रखा, पहली बार वजह सामने आई
स्वामी ओम
'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम ने इस शो के जरिए लोगों का काफी मनोरंजन किया था। हालांकि, बिग बॉस के इतिहास के सबसे यादगार यह प्रतिभागी अब इस दुनिया में नहीं हैं। दरअसल, कई दिनों तक बीमार और फिर लकवे के कारण उनका फरवरी 2021 में निधन हो गया था।
Sonali Phogat: चर्चा में कुलदीप बिश्नोई का यह बयान, अंतिम संस्कार में ऐसा क्या बोले... कि हो गया वायरल
जेड गुडी
हॉलीवुड रियलिटी शो बिग ब्रदर में नजर आ चुकी जेड गुडी ने भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। जेड गुडी ने साल 2009 में कैंसर के चलते अंतिम सांस ली थी। जेड गूडी एक इंग्लिश टीवी स्टार थीं।
सोनाली फोगाट मौत मामले में बड़ा खुलासा,जबरन दिया गया था ड्रग्स