फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramya Krishnan:'बॉलीवुड के लिए तेलुगू छोड़ने की हिम्मत नहीं', हिंदी फिल्में करने पर बोलीं शिवगामी देवी

Sat, 27 Aug 2022 03:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Liger baahubali Fame Actress ramya kirshnan talked about her choice in working south movies leaving bollywood
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' दुनियाभर के सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो चुकी है। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जहां दर्शकों को विजय के लुक्स और अभिनेता के द्वारा की गई मेहनत पसंद आ रही है, वहीं फैंस को उनकी मां के रोल में राम्या कृष्णन की अदाकारी भी कमाल लग रही है। फिल्म में अपने रोल और अभिनय को लेकर सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रही राम्या ने हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरह उनके झुकाव को लेकर एक बयान दिया है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड को छोड़ साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख करने को लेकर खुलकर बात की है।

Liger baahubali Fame Actress ramya kirshnan talked about her choice in working south movies leaving bollywood
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं राम्या ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मिले प्यार और सम्मान के साथ ही बॉलीवुड के ऊपर दक्षिण सिनेमा को चुनने के बारे में भी बात की है। अभिनेत्री राम्या कृष्णन का कहना है कि 'बॉलीवुड में उनके छोटे से करियर ने उन्हें एक कलाकार के रूप में उनकी पसंद को पहचानने के लिए प्रेरित किया और उन्हें दक्षिण फिल्म उद्योग की ओर अपना ध्यान आकर्षित करने के लिए भी प्रेरित किया।' आपको बता दें, कृष्णन ने 1983 में तमिल फिल्म 'वेल्लई मनसु' से अभिनय की शुरुआत की और अभी तक चार दशकों के अपने करियर में, उन्होंने तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में अभिनय किया।

Liger baahubali Fame Actress ramya kirshnan talked about her choice in working south movies leaving bollywood
राम्या कृष्णन - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा में राम्या कृष्णन ने 'दयावन', 'परंपरा', 'खलनायक', 'चाहत', 'बनारसी बाबू' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन किसी भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उनके अभिनय को वो पहचान नहीं दी, जिसकी वह हकदार थीं। वह पहले से ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की एक स्टार थीं। यहां वैसी पहचान न मिलने के कारण उन्होंने फिर साउथ का रुख किया। राम्या का कहना है, 'मुझमें साउथ इंडस्ट्री को छोड़कर हिंदी सिनेमा में  अपनी लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं थी।  किसी भी इंडस्ट्री में अपनी जगह निश्चित करने और उसमें ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने के लिए, आपको एक सफल फिल्म की आवश्यकता होती है। लेकिन दुर्भाग्य से, वह हिंदी में नहीं हुआ और मैं तेलुगू फिल्में करने में सहज थी। इसी कारण मैं वहां चली गई।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger baahubali Fame Actress ramya kirshnan talked about her choice in working south movies leaving bollywood
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

राम्या कृष्णन ने साउथ फिल्म निर्माताओं का आभार भी जताया। 51 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि 'मैं दक्षिण फिल्म निर्माताओं की हमेशा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मुझे अलग-अलग रोल्स की पेशकश की। मुझे खुशी है कि मुझे कमल हासन की फिल्म 'पंचतंत्रम' जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला, जिसमें मैंने एक कॉल गर्ल मैगी की भूमिका निभाई था।' कृष्णन ने कहा, 'फिर रजनी सर के साथ मैंने पदयप्पा की, जिसमें मैंने प्रतिपक्षी की भूमिका निभाई, और फिर सुपर डीलक्स जैसी फिल्म की। इसलिए इस तरह की भूमिकाओं ने मेरे लिए अधिक अवसरों के दरवाजे खोले हैं। शायद इसलिए मैं टाइपकास्ट नहीं हूं।'  'लाइगर' के बाद राम्या कृष्णन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' और अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'क्वीन' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed