फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...' विजय देवरकोंडा ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए यहां

Sat, 27 Aug 2022 03:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Liger Fame Vijay Deverakonda Commented on Shah Rukh Khan last star Statement said I am coming got trolled
विजय देवरकोंडा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक तरफ, अभिनेता की डेब्यू (बॉलीवुड) फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से मिली-जुली प्रतीक्रिया मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ, लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, विजय देवरकोंडा का एक बयान वायरल हो रहा है। अभिनेता इस वायरल बयान में शाहरुख खान को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...'। बता दें कि विजय के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। 

Liger Fame Vijay Deverakonda Commented on Shah Rukh Khan last star Statement said I am coming got trolled
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोग उड़ा रहे अभिनेता का मजाक
दरअसल, यह एक इंटरव्यू की क्लिप है, जिसमें विजय कहते हैं कि वह शाहरुख खान के बाद अगले सुपरस्टार बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही विजय का एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, मेरी फिल्म आराम से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। अब जब लाइगर, दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है, तब विजय का यह ट्वीट और पुराने इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग, इस शेयर कर अभिनेता का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

Liger Fame Vijay Deverakonda Commented on Shah Rukh Khan last star Statement said I am coming got trolled
शाहरुख खान, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय बोले- तुम गलत हो शाहरुख
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में विजय ने कहा कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए शाहरुख खान से प्रेरणा मिलती है। विजय ने कहा, 'अगर वह कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?' विजय ने शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू याद किया जिसमें किंग खान ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार होंगे। इस पर विजय ने कहा, 'जब मैंने उनका यह इंटरव्यू सुना था तब मैं यह कहना चाहता था- शाहरुख तुम गलत हो। तुम आखरी नहीं हो, मैं आ रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Fame Vijay Deverakonda Commented on Shah Rukh Khan last star Statement said I am coming got trolled
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स बाेले- नहीं हो सकती शाहरुख और विजय की तुलना
अब विजय के इस बयान पर लोग सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि विजय देवरकोंडा की तुलना शाहरुख खान से नहीं की जा सकती। कुछ यूजर्स ने विजय का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह एक सपनों की दुनिया में रह रहे हैं और उनकी हालिया फिल्म ने उनकी असली कीमत दिखा दी है। 

विज्ञापन
Liger Fame Vijay Deverakonda Commented on Shah Rukh Khan last star Statement said I am coming got trolled
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे  - फोटो : Instagram
दो दिनों में कितनी हुई लाइगर की कमाई
दिन कमाई
पहला दिन 16.00 करोड़ रुपये (तेलुगू: 13.99, हिंदी: 1.3, तमिल: 0.5, मलयालम: 0.2, कन्नड़: 0.01)
दूसरा दिन 7.60 करोड़ रुपये (तेलुगू: 3.50, हिंदी: 3.82, तमिल: 0.2, मलयालम:  0.08)
कुल कलेक्शन 23.60 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed