रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जैसे-जैसे 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने की तरफ आगे कदम बढ़ा रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जहां अयान मुखर्जी फिल्म का कॉन्सेप्ट समझाने और इसके प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं इस फिल्म पर भी सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड की तलवार लटक रही है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के यूनिवर्स में एस एस राजामौली के बाद अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी एंट्री हो चुकी है। इस खबर को लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' से जूनियर एनटीआर के जुड़ने पर भड़के लोग, करण और अयान को दी बायकॉट की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ब्रह्मास्त्र' में जूनियर एनटीआर की एंट्री
पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार उठ रही बायकॉट की मांग का शिकार मेगा बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी हो रही है। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी इस मेगा बजट फिल्म को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। जहां पहले अयान ने अपनी इस पैन इंडिया फिल्म से साउथ के मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली का नाम जोड़ा था, वहीं आज उन्होंने सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री का एलान भी कर दिया है।
दरअसल, कुछ ही देर पहले अयान मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया की अब जूनियर भी फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे। अयान ने लिखा, 'ब्रह्मास्त्र में एनटीआर की एंट्री। इस फिल्म के सफर के जरिए, कुछ बहुत बड़ी पर्सनैलिटीज और अचीवर्स ने मुझे उनकी उदारता के जरिए मुझे निशब्द कर दिया है। ब्रह्मास्त्र के आकाश में ऐसे ही एस सितारे हैं जूनियर एनटीआर ... जो अब हैदराबाद के हमारे सबसे बड़े इवेंट में जगमगाने वाले हैं, जैसा कि उन्होंने हमेशा किया है।' जूनियर एनटीआर यानी तारक हैदराबाद में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में चीफ गेस्ट की तरह मौजूद रहेंगे। इससे पहले अयान ने एस एस राजामौली को साउथ में फिल्म के प्रचार के लिए चुना था।
इस मेगा बजट फिल्म से एनटीआर के जुड़ने की खबर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस 'ब्रह्मास्त्र' में तारक की एंट्री से बेहद खुश और एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो करण जौहर और अयान को इस को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने करण और अयान पर सवाल उठाते हुए कहा, 'हाउज द जोश....क्यों खान में से कोई इस इवेंट में गेस्ट नहीं है। क्यों आपको फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी साउथ स्टार की जरूरत है। जब साउथ ने हिंदी फिल्म में प्रवेश किया तो आपने गलत किया .. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 सॉन्ग में राधा मठ गाना कहां है .. अपनी फिल्म को बायकॉट लिस्ट में अगले नंबर पर देखने के लिए तैयार रहें....।' आपको बता दें 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े सितारें अहम भूमिकाओं में हैं।
Gear up for a 𝗠𝗔𝗦𝗦-𝗧𝗿𝗮𝘃𝗲𝗿𝘀𝗲!🔥
𝗠𝗔𝗡 𝗢𝗙 𝗠𝗔𝗦𝗦𝗘𝗦 of Indian Cinema, @tarak9999 will be gracing the Biggest Pre-Release Event of 𝗕𝗿𝗮𝗵𝗺ā𝘀𝘁𝗿𝗮 as the Chief Guest on 𝙎𝙚𝙥𝙩𝙚𝙢𝙗𝙚𝙧 2𝙣𝙙 in Hyderabad! #Brahmastra #NTRforBrahmastra pic.twitter.com/iO44lfptJK