फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, वीडियो देख फैंस का भड़का गुस्सा

Wed, 11 May 2022 02:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 11 May 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed Social Media Post got Viral on Internet Users trolled her look in new video
urfi javed - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज से हर बार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कैंडी फ्लॉस से लेकर प्लास्टिक तक, अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस से वह सभी को चौंकाती रहती हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि वह किसी भी मटेरियल से अपने कपड़े बनवा सकती हैं। उर्फी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी ऐसी ही अतरंगी तस्वीरें और वीडियो से भरा हुआ हैं। अपनी स्टाइलिंग के चलते वह हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं और इसी के कारण हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन फॉलोअर्स पूरी कर लिए हैं। यह मुकाम पाने के बाद उर्फी ने उनके फैंस को अपने कपड़ों से एक बार फिर चौंका दिया और अपना हॉट लुक दिखाया। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।

Urfi Javed Social Media Post got Viral on Internet Users trolled her look in new video
उर्फी जावेद - फोटो : social media

पोस्ट हो रही वायरल 
उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर समंदर किनारे बनाया गया एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने आप डिजाइन की गई बिकीनी पहनी हुई है। वायरल होती इस वीडियो में अभिनेत्री ने सीप से बनी बिकीनी टॉप के साथ सी-थ्रू फैबरिक ड्रेप किया हुआ है। अपने इस वीडियो को साझा करते हुए उर्फी ने लिखा," यह बिकीनी टॉप मैंने शेल्स का इस्तेमाल करके खुद बनाया है और अपने पैरों को सी-थ्रू फैब्रिक से ढंका है।" उनका यह बोल्ड लुक देख लोगों के होश उड़ गए हैं, जिसके बाद वह लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

Urfi Javed Social Media Post got Viral on Internet Users trolled her look in new video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

जमकर हुईं ट्रोल 
अपने ज्यादातर कपड़ों को लेकर ट्रोल होने वाली उर्फी ने इस बार सारी हदें पार कर दी हैं। अभिनेत्री के इस हद तक जाना लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुआ और नेटिजन्स ने वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा,"आज कुछ भी नहीं पहना है....हे भगवान।" इस तरह से और भी कई लोगों ने इस वीडियो पर भद्दे कमेंट किए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उनका यह लुक काफी पसंद आया। वैसे ही एक यूजर ने लिखा,"ग्रेट वीडियो।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed Social Media Post got Viral on Internet Users trolled her look in new video
उर्फी जावेद - फोटो : social media

इन सीरियल्स में कर चुकी हैं काम  
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को हाल ही में अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। उन्होंने 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' सहित कई टेलीविजन शोज में काम किया है। उर्फी कुछ समय के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी दिखाई दी थीं और बाद में उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' में तनीषा चक्रवर्ती की भूमिका भी निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed