रक्षित शेट्टी की '777 चार्ली' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अगले सप्ताह रिलीज होने वाला है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर साझा करते हुए इस बात की घोषणा कि ट्रेलर 16 मई को दोपहर 12:22 बजे हिंदी सहित सभी दक्षिण भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा।
777 Charlie: रिलीज होने के लिए तैयार है एक और साउथ फिल्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते के ईद-गिर्द घूमती कहानी
किरणराज के द्वारा निर्देशित '777 चार्ली' की कहानी एक कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। कुत्ते और उसके मालिक के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती इस फिल्म का लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे हैं।
रक्षित ने साझा की जानकारी
ನಮ್ಮ #777ಚಾರ್ಲಿ ಚಿತ್ರದ ಟ್ರೈಲರ್ ಮೇ 16, ಮಧ್ಯಾಹ್ನ 12:12ಕ್ಕೆ ಬಿಡುಗಡೆಯಾಗಲಿದೆ. ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರ ಪ್ರೀತಿಯಿರಲಿ 🤗
सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर साझा करते हुए, रक्षित ने लिखा, " अभी तक मीलों का सफर एक साथ पूरा कर लिया है और अब बस कुछ ही कदम जाना है। फिल्म के ट्रेलर की तारीख की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है । 16 मई को 777 चार्ली दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर।"
Miles done together, few more steps to go! Happy to be announcing the date when we bring to you a blink of what we have made. #777CharlieTrailerOnMay16 at 12:12 PM 😊#777Charlie pic.twitter.com/QjXsF2hgJK
दिल छूने वाली है फिल्म की कहानी
'777 चार्ली' एक अभिमानी व्यक्ति, धर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फैक्ट्री में काम करता है। उसके जीवन में सिर्फ और सिर्फ उसका एक कुत्ता चार्ली होता है, जो धर्मा की जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है। दिल को छू लेने वाली यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म मूल रूप से कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी, जिसके साथ-साथ इसे मलयालम, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। यूएफओ मूवीज ने '777 चार्ली' के हिंदी वर्जन को पूरे भारत में रिलीज करने का जिम्मा उठाया है। फिल्म सिनेमाघरों में 10 जून को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।