फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'उरी' ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को दे दी मात, 3 दिन में ही निकाल लिया अपना बजट

Mon, 14 Jan 2019 12:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Jan 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
uri and the accidental prime minister movie day 3 box office collection
Uri and The Accidental Prime Minister - फोटो : amar ujala

पहले सिम्बा के जरिए रणवीर सिंह ने और अब उरी से विक्की कौशल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी ने शानदार बिजनेस का सिलसिला जारी रखे हुए है। उरी के साथ ही अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भी रिलीज हुई ऐसे में माना जा रहा था कि एक साथ दो फिल्मों की रिलीज से कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन इस रेस में विक्की कौशल बाजी मारते हुए दिख रहे हैं।

uri and the accidental prime minister movie day 3 box office collection
uri - फोटो : instagram

उरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को उरी ने करीब 17 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 3 दिन में फिल्म ने कुल 37 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर लिया है।

uri and the accidental prime minister movie day 3 box office collection
uri - फोटो : instagram

उरी में विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हालांकि दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
uri and the accidental prime minister movie day 3 box office collection
the accidental prime minister - फोटो : twitter

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन से प्रेरित द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की बात करें तो उरी की अपेक्षा इसकी धीमी शुरुआत हुई। फिल्म पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। 

विज्ञापन
uri and the accidental prime minister movie day 3 box office collection
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram

पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड में फिल्म को फायदा मिला और करीब 6 करोड़ जुटाए। रविवार के आंकड़े अभी तक नहीं आए लेकिन माना जा रहा है 6-7 करोड़ के बीच कमाई रही होगी। रिलीज से पहले विवादों को लेकर फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसने फिल्म के प्रमोशन का भी काम किया। डायरेक्टर विजय रत्नाकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है जबकि इसे कुल 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed