फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', राहुल गांधी ने ऐसे किया स्वागत

Wed, 27 Mar 2019 02:13 PM IST
पल्लवी कश्यप एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पल्लवी कश्यप Updated Wed, 27 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar may join congress today to be contestant for north mumbai seat
urmila matondkar
बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं । उर्मिला ने आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है । पिछले कई दिनों से उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी ।


Urmila Matondkar may join congress today to be contestant for north mumbai seat
urmila matondkar
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है । इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था । इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके । इस सिलसिले में उर्मिला आज यानी 27 मार्च को राहुल गांधी से मिलीं और कांग्रेस में शामिल हो गईं ।
 

 
Urmila Matondkar may join congress today to be contestant for north mumbai seat
urmila matondkar dillagi
पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरूपम इस सीट से 4 लाख वोटों से हार गए थे । उर्मिला एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। मुंबई में उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि उर्मिला इस सीट के लिए सही उम्मीदवार होंगी । वहीं मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम सामने आ रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar may join congress today to be contestant for north mumbai seat
urmila matondkar
कांग्रेस में शामिल होते हुए उर्मिला की तस्वीरें भी सामने आई हैं । अभी  नॉर्थ मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं । उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है ।
विज्ञापन
Urmila Matondkar may join congress today to be contestant for north mumbai seat
Urmila Matondkar - फोटो : Instagram
बता दें कि इस सीट से गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं । गोविंदा ने 2004 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था । 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने । साल 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई । अब इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है । मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed