{"_id":"62ee9c587978ad2cdc71a701","slug":"urmila-matondkar-recalled-sridevi-says-she-has-unique-connection-with-good-luck-jerry-actress-janhvi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर को आई श्रीदेवी की याद, बोलीं- जुदाई के सेट पर जब वो प्रेग्नेंट थीं तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर को आई श्रीदेवी की याद, बोलीं- जुदाई के सेट पर जब वो प्रेग्नेंट थीं तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्मिला मातोंडकर,श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ उर्मिला मातोंडकर का खास कनेक्शन है। इसका श्रेय उर्मिला दिवंगत अभिनेत्री और जान्हवी की मां श्रीदेवी को देती हैं। यह बात उर्मिला डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' के मंच पर कहती नजर आईं। बता दें कि इस रियलिटी शो में जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। इस शो में उर्मिला जज की कुर्सी संभाल रही हैं। आगामी शो में उर्मिला कुछ पुरानी यादें साझा करती नजर आएंगी।
2 of 4
जान्हवी कपूर,गुडलक जैरी
- फोटो : social media
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर और श्रीदेवी ने फिल्म 'जुदाई' में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि सेट पर आने से पहले जब वे जान्हवी कपूर से मिलीं तो उन्हें 'जुदाई' के सेट पर श्रीदेवी के साथ बिताए पल याद हो आए। उन्होंने जान्हवी से वह पल साझा किए।
3 of 4
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
दरअसल, 'डीआईडी सुपर मॉम्स' की एक प्रतिभागी सादिका खान ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया। उनकी परफॉर्मेंस देख उर्मिला को जुदाई की को-स्टार श्रीदेवी की याद आ गई। उर्मिला ने कहा, 'सादिका आपसे मैं एक बात कहना चाहती हूं कि आपने प्रेग्नेंसी की जर्नी को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया है, लेकिन इस एक्ट में असली हीरो आपकी बेटी मायरा हैं। मुझे लगता है कि उसके होने की वजह से यह एक्ट कंप्लीट हो पाया। दरअसल ये वही बात है, जो मैं अभी जान्हवी से कर रही थी, जब मैं उससे सेट के बाहर मिली थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Facebook
उर्मिला मातोंडकर ने आगे कहा. 'फिल्म 'जुदाई' के एक गाने की शूटिंग चल रही थी और उस समय श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। दरअसल, तब जान्हवी का जन्म होने वाला था। श्रीदेवी जी की तरह आपने भी अपनी बेटी के साथ डांस किया है। मैं दुआ करती हूं कि आपकी जिंदगी ढेर सारी खुशियों से भरी रही।' बता दें कि फिल्म 'जुदाई' वर्ष 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर, कादर खान, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल और सईद जाफरी थे। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम जान्हवी था, जिससे प्रेरित होकर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने अपनी बेटी का नाम रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।