{"_id":"5d776ff58ebc3e016b6aeb8b","slug":"urmila-matondkar-resigns-from-the-congress-party-here-are-her-bollywood-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस छोड़ने वालीं उर्मिला के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां जानें 'रंगीला गर्ल' का फिल्मी सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कांग्रेस छोड़ने वालीं उर्मिला के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां जानें 'रंगीला गर्ल' का फिल्मी सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब राजनीति से खुद को दूर करने के बाद सवाल ये उठता है कि उर्मिला बॉलीवुड में एक और पारी खेलेंगी? आइए बात करते हैं उर्मिला के अब तक के फिल्मी सफर के बारे में।
2 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन शख्सियतों में से हैं जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम शुरू किया और फिर बड़े होकर भी बड़े परदे पर जबर्दस्त धमाल मचाया। लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998) शामिल हैं।
3 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
रंगीला फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था। देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने। उर्मिला मातोंडकर काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urmila matondkar
बात करें उर्मिला मातोंडकर के पति की तो उनसे 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
urmila matondkar
- फोटो : social media
उर्मिला ने चुनावी नामांकन में खुद के पास 68.28 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति होने की जानकारी दी थी। उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति है। कांग्रेस से अलग हो चुकीं उर्मिला एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में वापसी कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।