{"_id":"5ca2ecf5bdec22146f515b24","slug":"urvashi-rautela-reaction-on-boney-kapoor-troll-for-he-is-too-close-to-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, हीरोइन ने भी लगाई लताड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, हीरोइन ने भी लगाई लताड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
boney kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बोनी कपूर धीरे-धीरे अपनी पत्नी श्रीदेवी के निधन से उभर रहे हैं । उन्होंने पार्टी और ईवेंट में जाना शुरू कर दिया है । हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में बोनी कपूर स्पॉट हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में उर्वशी रौतेला भी पहुंची थीं । उर्वशी ने बोनी के साथ पोज क्या दिया, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया ।
2 of 5
urvashi rautela
दरअसल, अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इसमें पहले उर्वशी मीडिया को पोज देती नजर आईं । उन्होंने बोनी को देखा तो वो उनसे मिलने पहुंच गईं । फिर दोनों ने साथ में पोज दिए । इसी दौरान बोनी ने उर्वशी की कमर पर हाथ थपथपाया और बाय बोलकर आगे बढ़ गया ।
Presumably one of the India's 'SUPREME' newspaper and this is 'NEWS'!!??
Please dont talk about GIRL POWER or WOMEN’S LIBERATION when YOU don't know how to RESPECT/HONOUR GIRLS. pic.twitter.com/QK2Xc2tuSB
अब ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "क्या बोनी कपूर ने वाकई उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारा या फिर मैं गलती कर रहा हूं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। फिर चाहे गलती से हुआ हो या फिर जानबूझकर किया गया हो।''
A post shared by Sameer🤘🤾 (@urvashirautelafan_forever) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urvashi rautela
अब उर्वशी ने वायरल हुए इस वीडियो पर यूजर्स को करारा जवाब दिया है । उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'एक मशहूर अखबार ने ये न्यूज छापी है । तुम लोग अब महिला सशक्तिकरण और आजादी की बात मत करना । तुम लोगों को ये भी नहीं पता है कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है ।'
विज्ञापन
5 of 5
urvashi rautela
उर्वशी के इस ट्वीट से जाहिर है कि वो यूजर्स के ट्रोल करने पर काफी नाराज हैं । बोनी बॉलीवुड के एक सम्माननीय प्रोड़्यूसर हैं उनके बारे में ऐसी बातें सुनना उर्वशी को पसंद नहीं आया । उर्वशी अपनी अपकमिंग फिल्म 'पगलापंती' में नजर आएंगी । फिल्म को अनीस बजमी डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में अनिल कपूर और जॉन अब्राहम जैसे बड़े स्टार्स होंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।