फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: ओह! तो ये है आरपी...उर्वशी ने बताई सच्चाई, पंत नहीं इस शख्स की बात कर रही थीं अभिनेत्री

Thu, 27 Oct 2022 03:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 27 Oct 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Revealed RP urf ram pothineni in her Instagram post
Urvashi Rautela - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के 'मिस्टर आरपी' का खुलासा हो गया है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान उर्वशी ने आरपी नाम के एक शख्स का जिक्र किया था। इतना ही नहीं उन्होंने 'मिस्टर RP (आरपी)' के साथ अपने रिश्ते टूटने की पूरी कहानी भी बताई थी। हालांकि, उन्होंने आरपी का पूरा नाम नहीं बताया था। यही कारण था कि साक्षात्कार के क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अनुमान लगाने लगे कि उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत की बात कर रही हैं। बस, इसके बाद से ही अभिनेत्री की सारी पोस्ट को पंत से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, अब उर्वशी ने इन सब अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने मिस्टर आरपी का खुलासा किया है।

loader
Urvashi Rautela Revealed RP urf ram pothineni in her Instagram post
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में 'राम पोथिनेनी' को टैग कर गुलाब बनाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने कैप्शन में हैशटैग लव का भी इस्तेमाल किया है। यह देख यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट करने से खुदको रोक नहीं पा रहे हैं और मिस्टर आरपी के बारे में सवाल कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें : क्या नोरा फतेही को टेरेंस लुईस ने वाकई गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Revealed RP urf ram pothineni in her Instagram post
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने उर्वशी की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'अच्छा तो ये है आरपी'। एक ने लिखा, 'देख रहे हो ऋषभ भाई'। अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऋषभ भाई की याद नहीं आती अब?' एक नेटिजन ने लिखा, 'ऋषभ भाई का क्या होगा अब?' वहीं कुछ यूजर्स उर्वशी की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुनक के पीएम बनते ही ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोगों ने अभिनेता का वीडियो साझा कर उड़ाया मजाक
Urvashi Rautela Revealed RP urf ram pothineni in her Instagram post
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2018 में ऐसे कयास लगाए गए थे कि पंत और उर्वशी रौतेला रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार लंच-डेट पर दिख जाते थे। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ी कि पंत ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, बाद में यह बताया गया कि दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को ब्लॉक किया है।  

यह भी पढ़ें : 'मोहब्बतें' की रिलीज को 22 वर्ष पूरे! यश राज फिल्म्स ने साझा किया पोस्ट
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed