उर्वशी रौतेला उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा उनकी खूबसूरती की वजह से भी उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। उर्वशी बॉलीवुड की बेहद ही ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। उर्वशी ने महज 17 साल की उम्र में ही मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया था। फैंस उनके ग्लैमर और खूबसूरती पर अपना दिल हार जाते हैं। क्या आपको पता है कि उर्वशी की तरह उनकी मां मीरा रौतेला भी बेहद खूबसूरत हैं। सुंदरता और ड्रेसिंग सेंस के मामले में वे अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। आज उर्वशी की मां का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनकी मां का ग्लैमरस अवतार दिखाई दिया।
Pics: उर्वशी रौतेला की तरह उनकी मां भी हैं बेहद खूबसूरत, जन्मदिन पर दिखा ग्लैमरस अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यानी 2 जनवरी को उर्वशी की मां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उर्वशी ने अपनी मां के जन्मदिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में उर्वशी की तरह ही उनकी मां भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्वशी ने अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, @meera_rautela हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस 2 जनवरी। हम आपको तहे दिल से प्यार करते हैं। एक शानदार, जन्मदिन मुबारक हो।
उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं जिनमें वे बेहद ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी की मां ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप बहुत सुंदर हो तो वहीं दूसरे यूजर ने भी लिखा, क्वीन की मां क्वीन।
View this post on Instagram