फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने यूक्रेनी संगीतकार संग शेयर कीं तस्वीरें, कहा-'यूक्रेन में युद्ध बंद करो'

Fri, 04 Mar 2022 11:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela shares pictures with Ukrainian singer Dmitriy Monatik actress said Stop war in Ukraine
urvashi rautela, Dmitriy Monatik - फोटो : insta

रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से चल रहे युद्ध से स्थिति दिन पर दिन खराब होती चली जा रही है। इस युद्ध की वजह चाहें जो भी हो, लेकिन ये जंग यूक्रेन आम नागरिकों और वहां फंसे दूसरे देशों के लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि ये युद्ध बंद हो जाए। अब उर्वशी रौतेला ने यूक्रेनी सुपरस्टार दिमित्री मोनाटिक संग अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसी के साथ यूक्रेन में युद्ध बंद करने की अपील भी की है। आपको बता दें की दिमित्री मोनाटिक एक यूक्रेनी गीतकार, म्यूजिक कंपोजर और डांसर हैं।


 

Urvashi Rautela shares pictures with Ukrainian singer Dmitriy Monatik actress said Stop war in Ukraine
urvashi rautela, Dmitriy Monatik - फोटो : insta

उर्वशी ने की यूक्रेन में युद्ध बंद करने की अपील-
उर्वशी रौतेला ने दिमित्री मोनाटिक संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें किसी पुरानी मुलाकात के दौरान की लग रही हैं। जिसमें दोनों बेहद ही सहज रूप से एक दूसरे के साथ बातें करते नजर आ रहे हैं। यूके के सुपरस्टार मोनाटिक और हमारे बड़े पैमाने पर सहयोग के साथ टीवी से खूबसूरत समय जिसकी हमने योजना बनाई थी। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। मिस यू मोनाटिक और मेरा यूक्रेनी परिवार। यूक्रेन में युद्ध बंद करो।

Urvashi Rautela shares pictures with Ukrainian singer Dmitriy Monatik actress said Stop war in Ukraine
urvashi rautela, Dmitriy Monatik - फोटो : insta

कहा-प्रे फॉर यूक्रेन
उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, प्रे फॉर यूक्रेन। इसी के साथ उन्होंने स्टैंड विद यूक्रेन हैशटैग का यूज भी किया है। आपको बता दें की हाल ही में उर्वशी रौतेला अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यूक्रेन में ही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela shares pictures with Ukrainian singer Dmitriy Monatik actress said Stop war in Ukraine
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

युद्ध के ऐलान से ठीक पहले यूक्रेन से वापस लौटी हैं उर्वशी-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी रौतेला अपनी फिल्म 'दे लेजेंड' की शूटिंग के लिए यूक्रेन में थीं लेकिन अपने जन्मदिन के चलते वह वहां से पैक अप करके निकल गईं। जब से रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया है, तब से रशियन सेना एक के बाद एक हमले कर रही है। ऐसे में उर्वशी वहां फंस सकती थीं। कई भारतीय भी युद्ध की वजह से यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed