फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RIP Shane Warne: दिग्गज क्रिकेटर वॉर्न के निधन से मनोरंजन जगत भी सदमे में, शिल्पा समेत कई हस्तियों ने किया याद

Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 10:44 PM IST
सार

क्रिकेट जगत की जाने-माने और बेहतरीन स्पिनर्स में से एक पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न 52 साल के थे।

विज्ञापन
Shane Warna passed away: The entertainment world is in shock over the death of legendary cricketer Shane Warne from shilpa shetty to akshay kumar paid tribute on social media
शेन वॉर्न

क्रिकेट जगत की जाने-माने और बेहतरीन स्पिनर्स में से एक पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न 52 साल के थे। जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कोह सामुई के एक विला में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन वॉर्न के अचानक हुए इस निधन से ना सिर्फ खेल जगत में शोक की लहर है, बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस बेहद दुखी हैं।

इसी क्रम में मनोरंजन जगत के सितारे भी इस महान क्रिकेटर के दुनिया से अलविदा कहने पर सदमे में है। ऐसे में मनोरंजन जगत के अलग-अलग कलाकार सोशल मीडिया के जरिए इस महान क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Shane Warna passed away: The entertainment world is in shock over the death of legendary cricketer Shane Warne from shilpa shetty to akshay kumar paid tribute on social media
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शेन वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर निशब्द हूं। आप इस व्यक्ति को जाने बिना क्रिकेट के खेल से प्यार नहीं कर सकते थे। यह बहुत ह्रदय विदारक है, ओम शांति।

Shane Warna passed away: The entertainment world is in shock over the death of legendary cricketer Shane Warne from shilpa shetty to akshay kumar paid tribute on social media
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी शेन वार्न के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, महान स्पिन गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। वह मैदान पर जादुई थे। मुझे उनसे लंदन की एक होटल लॉबी में मिलने का सौभाग्य मिला। वह वास्तव में आसानी से हंस देते थे। आरआईपी, हम आप की प्रतिभा को याद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shane Warna passed away: The entertainment world is in shock over the death of legendary cricketer Shane Warne from shilpa shetty to akshay kumar paid tribute on social media
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, साउथ अभिनेता महेश बाबू ने भी शेन वार्न के निधन पर दुख व्यक्त किया है। महान क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर ने ट्वीट किया, इस खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। विश्व क्रिकेट के लिए बेहद दुखद दिन। रेस्ट इन पीस रोड मॉर्श और शेन वॉर्न। आप बहुत याद आएंगे।

विज्ञापन
Shane Warna passed away: The entertainment world is in shock over the death of legendary cricketer Shane Warne from shilpa shetty to akshay kumar paid tribute on social media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, महापुरुष रहते हैं। इसके साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। शेयर की गई यह तस्वीर उस समय की है, जब शिल्पा शेट्टी और शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स में होने के दौरान साथ में काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed