सब्सक्राइब करें

पूर्व मिस इंडिया से बदसलूकी और सांसद नुसरत जहां की शादी समेत ये हैं हफ्ते भर की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Jun 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Ushoshi Sengupta and nusrat jahan  here weekly top news
weekly top news - फोटो : social media

नुसरत जहां ने बिजनेसमैन से रचाई शादी


बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बंगाल के जाने-माने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी कर ली है। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में 19 जून को हुई। वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरघाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और अब वो एक सांसद भी हैं।

Trending Videos
Ushoshi Sengupta and nusrat jahan  here weekly top news
kabir singh - फोटो : social media

कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर दी दस्तक
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है जबकि भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ushoshi Sengupta and nusrat jahan  here weekly top news
ushoshi sengupta - फोटो : social media

पूर्व मिस इंडिया से बदसलूकी
पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में देर रात को उनके कैब ड्राइवर के साथ कुछ मनचले लड़कों ने मारपीट की। घटना बीते सोमवार रात की थी जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। पूर्व मिस इंडिया की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि पश्चिम बंगाल में अलीपुर की एक अदालत ने इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सातों युवकों को जमानत दे दी है।

Ushoshi Sengupta and nusrat jahan  here weekly top news
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media

सुष्मिता सेन के भाई ने एक्ट्रेस संग लिए फेरे
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 16 जून को गोवा में एक्ट्रेस चारू असोपा संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में प्राइवेट रखी गई थीं जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। पिछले दिनों शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे। 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। वहीं लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं।

विज्ञापन
Ushoshi Sengupta and nusrat jahan  here weekly top news
mahi gill - फोटो : social media

शूटिंग के दौरान सेट पर हमला
महाराष्ट्र के ठाणे में एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर की शूटिंग के दौरान कुछ गुंडों ने हमला कर दिया था। गुंडों ने डायरेक्टर सोहम शाह, सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल और एक्ट्रेस माही गिल के साथ मारपीट की। हमले के बाद वेब सीरीज से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed