फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से भेजा घर, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया धन्यवाद

Sun, 07 Jun 2020 02:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 07 Jun 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand chief minister Trivendra Singh Rawat thanks to sonu sood for sending migrants by chartered plan
त्रिवेंद्र सिंह रावत और सोनू सूद - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को सोनू लगातार अलग- अलग साधनों से उनके घर भेज रहे हैं। सोनू के इस काम की तारीफ पूरे देश भर में हो रही है। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोनू सूद की सराहना की है।

uttarakhand chief minister Trivendra Singh Rawat thanks to sonu sood for sending migrants by chartered plan
सोनू सूद - फोटो : amar ujala

दरअसल हाल ही में सोनू सूद ने मुंबई में फंसे उत्तराखंड के कई निवासियों को अपने खर्च पर चार्टर्ड विमान से उत्तराखंड के देहरादून के लिए रवाना किया था। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू सूद को धन्यवाद दिया और उन्हें कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद पहाड़ी राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

uttarakhand chief minister Trivendra Singh Rawat thanks to sonu sood for sending migrants by chartered plan
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री रावत ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मैं सोनू सूद जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अपने स्वयं के प्रयासों से मुंबई और आसपास के इलाकों में उत्तराखंड के शेष बचे प्रवासियों- जो किसी कारणवश पहले वापस नहीं आ पाए थे, उनको उनके घर भेजने का प्रबंध किया। आपके इस सहयोग के लिए हम आपके सदैव आभारी रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand chief minister Trivendra Singh Rawat thanks to sonu sood for sending migrants by chartered plan
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

रावत से बात करने के बाद सोनू ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री से मिली सराहना के बाद उन्हें और मजबूती मिली है। सोनू ने ट्वीट किया, 'आपसे बात करके अच्छा लगा। जिस सादगी और गर्मजोशी से आपने मेरे प्रयासों की सराहना की है उससे मुझे और ताकत मिली है। मैं जल्द ही बद्री- केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड आऊंगा और आपसे मिलूंगा।”
 

विज्ञापन
uttarakhand chief minister Trivendra Singh Rawat thanks to sonu sood for sending migrants by chartered plan
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बता दें कि उत्तराखंड के लोगों को घर भेजने के बाद सोनू सूद ने कहा था कि वह आगे भी अपने खर्च पर लोगों को उनके घर भेजने के लिए विमानों का इंतजाम करते रहेंगे। सूद ने पिछले हफ्ते केरल में फंसे 167 प्रवासी कामगारों के लिए एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी ताकि वे ओडिशा में अपने घरों तक पहुंच सकें।

दीपिका पादुकोण ने लगाई रणवीर सिंह को लगाई फटकार, आयुष्मान के साथ लाइव चैट छोड़कर भागे

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed