फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Collapse: इन फिल्मों में दिखी सुरंगों से जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद, पर्दे पर उकेरी सच्चाई

Tue, 14 Nov 2023 11:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Nov 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse these films shows struggle to save lives Mission Raniganj Kaala Patthar
मिशन रानीगंज और काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली जैसे महापर्व के दिन उत्तरकाशी में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हुआ था। सिल्क्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से टनल में काम करने वाले 40 श्रमिक अंदर रह गए और इस हादसे के बाद अंदर ही फंस गए हैं। इन मजदूरों को निकालने के लिए पिछले 50 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देहरादून से ऑगर ड्रिलिंग मशीन रात तीन बजे पहुंची। उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर सिल्क्यारा टनल में राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

Uttarkashi Tunnel Collapse these films shows struggle to save lives Mission Raniganj Kaala Patthar
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड भी इन आपदाओं से अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं, जिनमें ऐसे खतरनाक हादसों की झलक दिखाई गई है। निर्देशकों ने बेहद जीवंत तरीके से इन फिल्मों का निर्माण किया है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें सुरंगों से जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद बेहद ही जीवंत तरीके से दिखाई गई है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

Raveena Tandon: रवीना ने परिवार और दोस्तों संग मनाई दिवाली, अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा कर लिखा- 'जश्न जारी है'

Uttarkashi Tunnel Collapse these films shows struggle to save lives Mission Raniganj Kaala Patthar
मिशन रानीगंज - फोटो : सोशल मीडिया
मिशन रानीगंज
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। यह फिल्म  पश्चिम बंगाल के रानीगंज  में साल 1989 हुए एक हादसे पर आधारित है। इस हादसे में  रानीगंज कोलफील्ड में फंसे 65 खदान श्रमिकों को जसवंत सिंह गिल ने बचाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है।
 

Ranveer Singh-Deepika: शाहरुख के 'मन्नत' के बराबर वाले घर में शिफ्ट होंगे दीपिका-रणवीर, इतनी है कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse these films shows struggle to save lives Mission Raniganj Kaala Patthar
काला पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
काला पत्थर
यह असल घटना पर बनी फिल्म थी। फिल्म ने साल 1979 पर अपनी कहानी से बॉक्स ऑफिस पर राज किया था। यह हादसा तत्कालीन बिहार के धनबाद जिले के चासनाला के पास हुआ था। इस हादसे में कोयला खदान में धमाके के बाद पानी भर जाने से 372 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस फिल्म का निर्माण यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने चौथी बार एक साथ काम किया था। फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed