राजश्री की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सात दिग्गज हस्तियां एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। मेकर्स की ओर से फिल्म से जुड़ी कास्ट के किरदारों को लेकर आए दिन नए अपडेट दिए जा रहे हैं, जिसे देख दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के किरदार से पर्दा हटाया गया था, और अब अनुपम खेर के किरदार का खुलासा भी कर दिया है।
Uunchai: अमिताभ बच्चन के बाद अनुपम खेर के किरदार का हुआ खुलासा, 'ऊंचाई' में यह भूमिका निभाएंगे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजश्री फिल्म्स की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अनुपम खेर के किरदार ओम शर्मा से लोगों को रूबरू कराया है। इसके साथ ही अनुपम खेर ने भी अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'मिलिए ऊंचाई के ओम शर्मा से...ये फिल्म मेरी पहली फिल्म सारांश को मिला करके राजश्री के साथ पांचवीं फिल्म है। ऊंचाई मेरी जीवन का एक बहुत ही अहम फैसला है और इसका श्रेय निर्देशक सूरज बड़जात्या को जाता है।'
Double XL: सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का ट्रेलर रिलीज, बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाती है फिल्म
पोस्टर में अनुपम खेर दो अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वह किताबों के बीच घिरे कैबन में बैठे हुए हैं, तो दूसरे में वह बर्फ के बीच में टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने राजश्री के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी और ऐसे में वह इसे अपना घर बुलाते हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन के किरदार की बात करें तो फिल्म मे वह अमित श्रीवास्तव की भूमिका में नजर आएंगे।
Akshay Kumar: लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 'ऊंचाई' का निर्देशन सूरज आर बड़जात्या ने किया है। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Mili Teaser Out: माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर