फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooraj Barjatya: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएंगे सूरज बड़जात्या, तीन वेब सीरीज के साथ रखेंगे कदम

Mon, 31 Oct 2022 08:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 31 Oct 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Uunchai Director Sooraj Barjatya Ready to make Three Four Family Drama for OTT
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी अपना जादू दिखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्ममेकर अपने बैनर राजश्री प्रोडक्शंस में कम से कम तीन वेब सीरीज के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सूरज ने दी है। तीनों ही प्रोजेक्ट परिवार के अनुकूल होंगे जिसे पूरी फैमिली एक साथ बैठकर देख सकेगी। बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन 'हम आपके हैं कौन', हम साथ साथ हैं और विवाह जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।


Photos Of The Day: हैलोवीन लुक में हसीन लगीं कटरीना और हिना का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Uunchai Director Sooraj Barjatya Ready to make Three Four Family Drama for OTT
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बड़जात्या ने कहा, 'हमें सभी प्लेटफार्मों द्वारा राजश्री की तरह की कहानियां बनाने की पेशकश की गई है। महामारी के बाद, परिवार एक साथ आए हैं। मैं खुश हूं। हम जल्द ही तीन-चार सीरीज शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि कुछ प्रोजेक्ट पटकथा के स्तर पर हैं और अन्य अभी विचार के चरण में हैं।' इससे पहले साल 2017 में भी बड़जात्या ने ओटीटी पर डेब्यू करने की ओर इशारा किया था। डिजिटल से पहले राजश्री "वो रहने वाली महलों की" और "प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार" जैसे कई सफल टीवी शो का निर्माण कर चुकी हैं।
Thank God Box Office Collection Day: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थैंक गॉड, सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Uunchai Director Sooraj Barjatya Ready to make Three Four Family Drama for OTT
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल बड़जात्या इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी को चार दोस्तों के इर्द-गिर्द बुना गया है। इसमें परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका भी अहम रोल में दिखेंगी। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Filmy Wrap: KRK ने सलमान-शाहरुख से मांगी माफी और बिग बॉस 16 से बाहर होंगे साजिद! पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uunchai Director Sooraj Barjatya Ready to make Three Four Family Drama for OTT
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत के दौरान सूरज ने बताया कि 'ऊंचाई' के बाद वह कई प्रोजेक्ट पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे जिसमें एक वेब सीरीज, सलमान खान के साथ एक फिल्म और उनके बेटे अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में पहली फिल्म शामिल है।अवनीश की फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गौरतलब है कि ऊंचाई से पहले बड़जात्या ने आखिरी बार साल 2015 की फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" का निर्देशन किया था। फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर लीड रोल में थे। 
Morbi Bridge: 'मदारी' में दिखी थी पुल और भ्रष्टाचार की कहानी, हादसे के बाद इरफान खान की फिल्म का सीन वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed