फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर के लिए अभिनेत्री का पोस्ट, लिखा- मुझे खुशी है कि इस खूबसूरत सफर में तुम मेरे साथी रहे

Sat, 01 Feb 2020 01:22 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 01 Feb 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor Pens heartfelt note for Ranbir Kapoor Karan Malhotra after Shamshera
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'वॉर' से पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली वाणी कपूर अब फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगी। वाणी ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने यह जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में उन्होंने एक भावुक नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म और शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। इस नोट में उन्होंने 'शमशेरा' का हिस्सा बनने को लेकर खुशी जाहिर की है और इसके चलते खुद में कई सारे सकारात्मक बदलाव होने की पुष्टि भी की है।

Vaani Kapoor Pens heartfelt note for Ranbir Kapoor Karan Malhotra after Shamshera
vaani kapoor - फोटो : amar ujala

अपने नोट में वाणी ने लिखा, 'अब जिंदगी का एक शानदार अध्याय खत्म होने के करीब पहुंच गया है। अगर मैं यहां से पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे कई सारे यादगार पल ध्यान में आते हैं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इस प्रोजेक्ट की वजह से मेरी जिंदगी में कई सारे सकारात्मक बदलाव भी आए हैं। मैं इस फिल्म के साथ हमेशा जुड़े रहना पसंद करूंगी।'  

Vaani Kapoor Pens heartfelt note for Ranbir Kapoor Karan Malhotra after Shamshera
VAANI KAPOOR - फोटो : AMAR UJALA

वाणी ने आगे लिखा, 'फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा को भी मैं धन्यवाद अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। आपका इस भरोसे ने मुझे बहुत हिम्मत और ताकत दी जिससे मुझे खुद में एक कलाकार नजर आया।  रणबीर कपूर आपकी काबिलियत का कोई मुकाबला नहीं है। मुझे खुशी है कि इस खूबसूरत सफर में तुम मेरे साथी रहे हो। शमशेरा। बहुत सारा प्यार।'

View this post on Instagram

As this beautiful chapter comes to a close, I look back fondly with only gratitude and happiness in abundance. I am eternally grateful for this time and this project in my life... If only the sands of the hourglass could be held back, if only time stood still... I would do it all over again and with the same gusto and fervour!❤🙏💫 Thank you @karanmalhotra21 for your trust in me. Your unflinching confidence in me has been my biggest source of strength as an artist! #RanbirKapoor your talent is untouchable and it makes me smile wider to have you as my companion in this beautiful journey called #Shamshera. Big Love ❤🤗

A post shared by VK (@_vaanikapoor_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor Pens heartfelt note for Ranbir Kapoor Karan Malhotra after Shamshera
Shamshera - फोटो : Twitter

जानकारी के अनुसार 'शमशेरा' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें आजादी के समय के डाकुओं की कहानी को फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे वहीं संजय दत्त विलेन के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म की अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि यह फिल्म इस साल 31 जुलाई को रिलीज हो सकती है। 

पढ़ें: 1000 से अधिक फिल्मों में काम कर चुका है ये साउथ का कॉमेडी किंग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed