फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाणी कपूर ने साझा की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो, गर्ल गैंग संग आईं नजर

Mon, 23 Aug 2021 08:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor shares glimpses of her birthday celebration, thanks fans
वाणी कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बैलबॉटम की सफलता के बाद अभिनेत्री वाणी कपूर अपने आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। मालूम हो कि उनकी आने वाली फिल्मों में शमशेरा है, जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। वाणी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके अपने बॉलीवुड में अलग ही फैंस हैं। शुद्ध देसी रोमांस से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा कई सारी तमिल फिल्मों में भी वे काम कर चुकी हैं। फिटनेस और लुक्स के मामले में फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वाणी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और वे अपने लुक्स के साथ एक से बढ़कर एक एक्सपेरियंस करना पसंद करती हैं। वे थोड़े-थोड़े दिनों में ही तस्वीर डालती हैं लेकिन एकदम लाजवाब तस्वीरें डालती हैं। हाल ही में वाणी ने बर्थडे की तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में वे बेहद हसीन लग रही हैं। फैंस ने उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देख कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। 

Vaani Kapoor shares glimpses of her birthday celebration, thanks fans
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी ने अपने जन्मदिन का खास दिन अपनी 'गर्ल गैंग' यानि बेस्ट फ्रेंड्स अनुष्का और आकांक्षा रंजन के साथ बिताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है।  तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की दोपहर!!! आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)


 
Vaani Kapoor shares glimpses of her birthday celebration, thanks fans
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वाणी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। चाहे रणवीर सिंह के साथ 'बेफिक्रे' हो या फिर ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर', वाणी ने अपनी एक्टिंग से सभी को खुश किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वाणी का पहले कभी बॉलीवुड से कोई नाता नहीं रहा है। वह फिल्मों में आने से पहले होटल में काम किया करती थीं। जानिए कैसे वाणी ने दिल्ली से लेकर बी-टाउन तक का शानदार सफर किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor shares glimpses of her birthday celebration, thanks fans
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वाणी का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का शिव कपूर का दिल्ली में फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है। जबकि मां डिम्पी कपूर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी कपूर ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। 

विज्ञापन
Vaani Kapoor shares glimpses of her birthday celebration, thanks fans
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में बैचलर डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने टूरिज्म की पढ़ाई के बाद जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप कीऔर फिर उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed