फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar: जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रही थीं वैशाली, शॉपिंग के लिए जाने वाली थीं मुंबई

Tue, 18 Oct 2022 01:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Vaishali Takkar co star Vikas Sethi talks about actress says she was about to come Mumbai for wedding shopping
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने रविवार को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। अपनी चहेती अदाकारा के यूं अचानकर दुनिया से चले जाने से फैंस सदमे में हैं। वैशाली के सुसाइड नोट और शुरुआती जांच में पता चला है कि वैशाली एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी के टॉर्चर से तंग आ गई थीं। राहुल ने उन्हें इस हद तक परेशान करके रख दिया था कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या जैसा विकल्प चुना। हाल ही में वैशाली के को-स्टार विकास सेठी और उनकी पत्नी जान्हवी के वैशाली के बारे में बातचीत कीं। उनका कहना है कि वैशाली शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई आने वाली थीं।



Vaishali Thakkar: वैशाली ठक्कर का पांच पेज का सुसाइड नोट आया सामने, पढ़ें हर शब्द में कितना दर्द था

Vaishali Takkar co star Vikas Sethi talks about actress says she was about to come Mumbai for wedding shopping
विकास सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सेठी ने कही यह बात
विकास सेठी और उनकी पत्नी जान्हवी का कहना है कि इंदौर रवाना होने से पहले वैशाली ने उनके साथ पार्टी की थी। साथ ही जान्हवी ने यह खुलासा भी किया है कि वैशाली ने इस बात का जिक्र भी किया था कि उन्हें अपने पड़ोसी के साथ कई समस्याए हैं। हालांकि, वैशाली ने यह तसल्ली भी दी थी कि वह इन जल्द ही इन समस्याओं का निपटारा कर लेंगी। बता दें कि वैशाली के इंदौर आवास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें जिक्र है कि वह अवसाद में थीं और उनका पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल पहले से शादीशुदा है, लेकिन वह वैशाली पर भी खुद से शादी करने का दवाब डाल रहा था।



Raj Kundra: राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब, लिखा- कहां हैं आप? बताई मास्क के पीछे छुपे रहने की असली वजह

Vaishali Takkar co star Vikas Sethi talks about actress says she was about to come Mumbai for wedding shopping
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

सॉफ्टवेयर इंजीनियर मितेश से होने वाली थी शादी
आपको बता दें कि विकास सेठी ने वैशाली के साथ टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में काम किया था। इसमें वह संजीव अग्रवाल के रोल में नजर आए थे। वहीं, वैशाली ने अंजू अग्रवाल का रोल प्ले किया था। राहुल सेठी ने हालिया बातचीत में कहा है कि वैशाली अपनी शादी की शॉपिंग करने मुंबई आने वाली थीं। राहुल सेठी ने कहा कि वैशाली की कैलिफॉर्निया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मितेश के साथ शादी होने वाली थी और शॉपिंग शुरू करने वाली थी।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर चलाए शब्दों के बाण, इस बार निशाना रणवीर सिंह पर?

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Takkar co star Vikas Sethi talks about actress says she was about to come Mumbai for wedding shopping
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद हंसमुख थीं वैशाली
विकास सेठी ने आगे कहा कि अपने होमटाउन इंदौर रवाना होने से पहले उसने मेरे साथ पार्टी की थी। यह मेरे जन्मदिन से पहले की बात है। वह हर पार्टी की जान थी। वह काफी हंसमुख थी। राहुल सेठी की पत्नी जान्हवी का कहना है कि उसने जब मुझे अपने एक्स के बारे में बताया था तो मैंने कहा था कि हम मिलकर समस्या को सुलझाएंगे। लेकिन, उसने कहा कि 'चिंता मत करिए'। उसने यह भी कहा कि वह अकेले इस स्थिति को संभाल लेगी।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल नवलानी के पास वैशाली के कुछ इंटीमेट वीडियोज थे, जिन्हें वह अक्सर वायरल करने की धमकी दिया करता था। उसके टॉर्चर से परेशान होकर वैशाली ने रविवार को आत्महत्या कर ली।

Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर की मौत से टूटीं उर्वशी रौतेला, इमोशनल पोस्ट शेयर कर पूछा यह सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed