फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर की मौत से टूटीं उर्वशी रौतेला, इमोशनल पोस्ट शेयर कर पूछा यह सवाल

Tue, 18 Oct 2022 12:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 18 Oct 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
vaishali takkar died Urvashi rautela reacted on Tv actress suicide case shared emotional post
उर्वशी रौतेला, वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 16 अक्तूबर के दिन 29 साल की वैशाली ने मौत को गले लगा लिया, जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा, टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने वैशाली के निधन पर दुख जताया है। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने वैशाली के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

vaishali takkar died Urvashi rautela reacted on Tv actress suicide case shared emotional post
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media

उर्वशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वैशाली की तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट लिखा है। इस तस्वीर में वैशाली अपने बिदांस लुक में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उर्वशी ने इस स्टोरी में लिखा, 'दुआ करती हूं वैशाली की आत्मा को शांति मिले। प्यार और रोमांस, फिल्मों और टीवी शोज का सबसे अहम मसाला होता है। अपना सच्चा प्यार पाने से ज्यादा बढ़िया और मन को खुश कर देने वाला कुछ नहीं होता। फिर ये क्यों हुआ? तुम्हारी आत्मा को भगवान शांति दे वैशाली…'

यह भी पढ़ें:- Vaishali Thakkar: वैशाली ठक्कर का पांच पेज का सुसाइड नोट आया सामने, पढ़ें हर शब्द में कितना दर्द था


 

vaishali takkar died Urvashi rautela reacted on Tv actress suicide case shared emotional post
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी के अलावा, टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने भी वैशाली के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आत्महत्या करना आसान नहीं होता। जिंदगी में कई परेशानियां हैं लेकिन हर चीज वक्त के साथ सही हो जाती है। आपके माता-पिता हैं, प्यार करने वाले हैं। उनके बारे में भी सोचिए। आपकी हिम्मत रखनी होगी। वक्त कई बार खराब होता है लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं है जो ठीक नहीं हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:- Vaishali Takkar: आत्महत्या से एक दिन पहले वैशाली के पिता ने की थी राहुल को समझाने की कोशिश, भाई ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishali takkar died Urvashi rautela reacted on Tv actress suicide case shared emotional post
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वैशाली अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें अभिनेत्री ने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने राहुल और दिशा पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी की बात पुलिस नहीं कह रही है। राहुल प्लायवुड का बड़ा कारोबार है। वैशाली का परिवार 13 सालों से इंदौर में रहता है। वैशाली काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई रहती थी। तनाव में रहने के कारण वे अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed