वैलेंटाइंस डे प्यार को सेलिब्रेट करने का दिन है। इस दिन कपल एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। अब ये जरूरी नहीं कि हर किसी के पास अपना पार्टनर हो, अगर आप सिंगल हैं तो इसे भी सेलिब्रेट करना चाहिए। हालांकि बहुत से लोग इससे सहमत नहीं होंगे। ऐसे में बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो सिंगलहुड को एंजॉय करना सिखाती हैं।
वैलेंटाइंस डे: ‘डियर जिंदगी’ से लेकर ‘पीकू’ तक, सिंगल्स को खुद से प्यार करना सिखाती हैं ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीन
कंगना रणौत की बेहतरीन फिल्मों में से एक क्वीन है। कैसे खुद से प्यार किया जाए यह फिल्म बेहतरीन तरीके से दिखाती हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
डियर जिंदगी
20 वर्षीय कायरा यानी आलिया भट्ट आत्मनिर्भर होने के साथ साथ करियर पर पूरा फोकस करने वाली लड़की है। समीक्षकों ने फिल्म में आलिया के अभिनय की तारीफ की थी। उनके साथ शाहरुख एक मेंटॉर की भूमिका में हैं।
मेरी प्यारी बिंदु
फिल्म में मुख्य किरदार में आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा हैं। मेरी प्यारी बिंदु उन बॉलीवुड फिल्मों में से एक है जो कभी खुशी के साथ खत्म नहीं हुई और हम उसे उसी वजह से पसंद करते हैं।
प्यार का पंचनामा
यह एक ऐसी फिल्म सीरीज है जो बताती है कि आखिर सिंगल क्यों रहना चाहिए। पूरे फिल्म के दौरान कॉमेडी का तड़का लगता रहता है जो कि लोगों को हंसने पर मजबूर करता है।