{"_id":"5ae28edb4f1c1b46098b6afc","slug":"varun-dhawan-and-banita-sandhu-film-october-third-week-box-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धीरे धीरे दर्शकों को भाने लगा ‘अक्टूबर’, तीसरे सप्ताह भी बॉक्स आफिस पर जबरदस्त कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धीरे धीरे दर्शकों को भाने लगा ‘अक्टूबर’, तीसरे सप्ताह भी बॉक्स आफिस पर जबरदस्त कलेक्शन
Fri, 27 Apr 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस बनिता संधु की फिल्म 'अक्टूबर' धीरे-धीरे दर्शकों को पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन भी कर रही है। हालांकि 'अक्टूबर' अपने पहले हफ्ते मेें कुछ खास कमाई नहीं कर सकी थी, लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते फिल्म ने कमाई करने में तेजी दिखाई है। फिल्म की यह कमाई तीसरे हफ्ते भी बरकरार रही।
2 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार फिल्म 'अक्टूबर' ने दूसरे हफ्ते में 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं तीसरेे हफ्ते में फिल्म ने अपने लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार फिल्म 'अक्टूबर' ने अकेले भारत में ही करीब 54.37 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की कुल लागत 45 करोड़ रुपए थी। इस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है।
3 of 4
वहीं 'अक्टूबर' के निर्देशक शूजीत सरकार और प्रोड्यूसर्स ने फिल्म की कमाई को लेकर कहा है कि वह फिल्म की कमाई के बजाय अच्छे सिनेमा पर विश्वास रखते हैं। ऐसे में फिल्म का अपनी लागत से ज्यादा कमाई करना सोने पर सुहागा जैसा है। वरुण की फिल्म ‘अक्टूबर’ अपने आप में एक अलग तरह की लव स्टोरी है। इस फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'अक्टूबर' देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘एवेंजर्स’ रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आ सकती है। अब देखना होगा कि 'अक्टूबर' अभी और कितना दर्शकों का लुभा पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।