फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन और नताशा दलाल की पुरानी तस्वीर वायरल, देखें तब से लेकर अब तक कितना बदल गया लुक

Mon, 25 Jan 2021 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 25 Jan 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Varun dhawan and natasha dalal wedding then and now photo viral on social media
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : varun dhawan fan page

वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर ली है। शादी के आयोजन को बेहद सादगीपूर्ण रखा गया जहां मीडिया और मोबाइल फोन की अनुमति नहीं थी। कपल नहीं चाहता था कि उनकी शादी की तस्वीरें लीक हों। सात फेरों के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही वरुण और नताशा की पुरानी तस्वीर वायरल होने लगी।

Varun dhawan and natasha dalal wedding then and now photo viral on social media
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : varun dhawan fan page

सोशल मीडिया पर वरुण और नताशा की शादी दिन भर ट्रेंडिंग में बना रहा। फैंस उनकी पुरानी तस्वीर के साथ ‘देन एंड नाऊ’ साझा कर रहे थे। वायरल हुई तस्वीर कपल के कॉलेज के दिनों की है। वहीं दूसरी तस्वीर में वे फेरे ले रहे हैं।

Varun dhawan and natasha dalal wedding then and now photo viral on social media
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा वरमाला डालकर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में नताशा, वरुण की तरफ बड़े ही प्यार से देख रही हैं। तो वहीं वरुण भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे फेरे ले रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun dhawan and natasha dalal wedding then and now photo viral on social media
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगीभर का प्यार आज आधिकारिक हो गया।' इन तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हुई है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Varun dhawan and natasha dalal wedding then and now photo viral on social media
करण जौहर, वरुण धवन - फोटो : instagram/karanjohar

वरुण धवन अपनी शादी का रिसेप्शन दो फरवरी को मुंबई में देंगे। कोविड 19 को देखते हुए जहां शादी में सीमित लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया था। माना जा रहा है कि रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आ सकती हैं। वरुण की शादी में बॉलीवुड से करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और निर्देशक कुणाल कोहली नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed