सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बर्थडे की तस्वीर साझा कर ट्रोल हुए वरुण धवन, बाद में डिलीट की फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 22 Apr 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan deletes birthday DP after getting trolled online for being insensitive
वरुण धवन - फोटो : social media

देशभर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के बीच अपने बर्थडे का एक ग्राफिक्स सोशल मीडिया में शेयर करना वरुण धवन को भारी पड़ गया। इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।  दरअसल, 24 अप्रैल को वरुण धवन का जन्मदिन है। यह ग्राफिक वरुण धवन के बर्थडे को देखते हुए तैयार किया गया था। इसमें उनकी अलग-अलग फिल्मों के अवतार नजर आ रहे थे और इसके साथ मेसेज लिखा गया, 'प्लाजमा डोनेट करें, जिंदगियां बचाएं।'

Trending Videos
Varun Dhawan deletes birthday DP after getting trolled online for being insensitive
वरुण धवन - फोटो : instagram

इस ग्राफिक्स को वरुण ने मंगलवार को ट्विटर पर साझा किया था। इस ग्राफिक्स के दो किनारों पर छोटे-छोटे शब्दों में घरों में सुरक्षित रहने का संदेश लिखा गया है। वरुण धवन ने इसे शेयर करते हुए सुरक्षित रहने की बात कही थी। इसके बाद तमाम ट्विटर यूजर्स ने पोस्ट की टाइमिंग पर सवाल उठाए। जिसके बाद वरुण ने इसे डिलीट कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan deletes birthday DP after getting trolled online for being insensitive
varun dhawan

एक यूजर ने लिखा, 'ओह वरुण, मुझे लगा था कि आप समझदार लोगों में से एक हैं।' इसके जवाब में अभिनेता ने लिखा, 'ऐसा उसे खुश करने के लिए किया जिसने यह ग्राफिक बनाया और रिक्वेस्ट की लेकिन मुझे लगता है कि यह मीडियम उसके लिए अभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था।' 
 

Varun Dhawan deletes birthday DP after getting trolled online for being insensitive
वरुण धवन - फोटो : वीरल भयानी

वहीं अन्य यूजर्स ने वरुण के ट्वीट को 'बचकाना' बता रहे हैं। इसके अलावा लोग उन बॉलीवुड एक्टर्स की भी आलोचना कर रहे हैं जो देश में फैली महामारी के बीच छुट्टियां विदेश जा रहे हैं। वहीं, उनके फैन क्लब के सदस्यों ने वरुण को इस स्थिति में पहुंचाने के लिए माफ़ी भी मांगी। 

विज्ञापन
Varun Dhawan deletes birthday DP after getting trolled online for being insensitive
वरुण धवन - फोटो : instagram

बता दें कि वरुण ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भेड़िया की शूटिंग पूरी की है। इस फ़िल्म का निर्देशन स्त्री वाले अमर कौशिक कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया कि पैनडेमिक में फिल्म की शूटिंग करना बहुत चैलेंजिंग काम है। फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के जीरो में हुई थी, जहां कोरोना वायरस के केस बिल्कुल नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed