फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: सलमान खान को ओटीटी पर नहीं देखना चाहते वरुण धवन, बोले- वह इकलौते ऐसे हैं, जिन्हें...

Wed, 28 Sep 2022 08:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Sep 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan do not want to see Salman Khan on OTT says I am happy to watch him on the screen on Eid
वरुण धवन-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि जल्द ही वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा होने वाला है। इन दस वर्षों में वरुण धवन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वह 'जुग जुग जियो' में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। हाल ही में वरुण धवन ने एक बातचीत के दौरान फिल्मों के हिट-फ्लॉप होने और उन्हें ओटीटी पर दिखाए जाने को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

Varun Dhawan do not want to see Salman Khan on OTT says I am happy to watch him on the screen on Eid
वरुण धवन - फोटो : insta

बातचीत के दौरान वरुण धवन ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की हिट और फ्लॉप को अलग तरीके से मापा जाता है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई डायरेक्ट नंबर नहीं हैं, जिसके आधार पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाया जा सकता है। इस दौरान वरुण धवन ने यह भी कहा कि आर्ट सब्जेक्टिव होती है। फिल्मों का मुनाफा-नुकसान किसी और को नहीं, निवेशकों को प्रभावित करता है। वरुण धवन ने कहा, 'दर्शक फिल्म की यात्रा से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। लेकिन, फायदा या नुकसान सिर्फ स्टूडियो या निर्माता या उस कंपनी होता है, जो इसमें निवेश कर रही है। लेकिन, हां दर्शक इस यात्रा से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं, इसलिए वह इस मुनाफा और हानि के बारे में जानना चाहते हैं।' 

Varun Dhawan do not want to see Salman Khan on OTT says I am happy to watch him on the screen on Eid
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान जब वरुण धवन से पूछा गया कि एक ऐसे एक्टर के बारे में बताएं जिन्हें ओटीटी पर नहीं आना चाहिए। इस पर वरुण धवन ने सलमान खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि सलमान खान को ओटीटी प्रोजेक्ट्स नहीं करने चाहिए, मैं उन्हें ओटीटी पर नहीं देखना चाहूंगा। मैं जब ईद पर या बड़ी हॉलीडेज पर उन्हें बड़े पर्दे पर देखता हूं तब अलग खुशी होती है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वह किसे ओटीटी पर देखना चाहेंगे, ऐसे दो स्टार्स के नाम बताइए? इस पर उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर का नाम लिया।

Banaras Movie: नए हीरो को घेरने के लिए ‘धर्म’ पर पूछा सवाल, पढ़िए अनुपम खेर के शागिर्द ने क्या दिया जवाब!

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan do not want to see Salman Khan on OTT says I am happy to watch him on the screen on Eid
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान वरुण धवन ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने से बॉक्स ऑफिस का दबाव कम हो जाता है, क्योंकि मेकर्स कुछ रिस्की विकल्प चुन सकते हैं। वरुण ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि ऐसा भी एक प्लेटफॉर्म है, जो प्रेशर कम कर रहा है। वरना, जब भी कोई कुछ बनाने के बारे में सोच रहा है तो उसके चलने की फिक्र सबसे पहले होती है। ऐसे में आप कुछ भी अलग हटकर करने के बारे में नहीं सोच पाते हैं। 

Celebs House Price: करोड़ों में बिके इन सेलेब्स के पुराने घर, एक ने तो कमाया डबल मुनाफा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed