फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन ने वरुण धवन को खुलेआम दी धमकी, बोलीं- 'तुम्हारी गर्लफ्रेंड को मार दूंगी'

Sun, 07 Apr 2019 12:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 07 Apr 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan fan threatens the actor says I will Kill Natasha Dalal
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि उन्हें जिंदगी भर वह घटना याद रहती है। ऐसा ही कुछ वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ भी हुआ। वरुण बॉलीवुड में फ्रेंडली स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनका यही स्वभाव उन्हें भारी पड़ गया। मुंबई के जुहू में रहने वाले वरुण धवन को उनके घर के बाहर एक फैन ने धमकी दी कि वह उनकी गर्लफ्रेंड नताशा (Natasha Dalal) को जान से मार देगी।

Varun Dhawan fan threatens the actor says I will Kill Natasha Dalal
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

खबरों के मुताबिक यह पूरा मामला शुक्रवार शाम का है। हमेशा की तरह वरुण धवन के घर के बाहर सेल्फी खिंचवाने वालों की भीड़ लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन की सिक्योरिटी टीम ने कहा- 'वरुण धवन की एक फीमेल फैन पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास चक्कर लगा रही थी। वरुण सर अक्सर लोगों की सेल्फी खींचने की मुराद को पूरा कर देते हैं, अगर वह मौजूद होते हैं।' 

Varun Dhawan fan threatens the actor says I will Kill Natasha Dalal
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

सिक्योरिटी टीम के मुताबिक फैन कुछ घंटों से वरुण का इंतजार कर रही थी। सर देर से आए। लड़की उनसे मिलने की जिद करने लगी। सर उस दिन काफी थके हुए थे इसलिए आराम करना चाहते थे। फैन ने वहां से जाने से मना कर दिया था। उसने कहा कि वह अपने आप को नुकसान पहुंचाएगी। इसके बावजूद जब उसे लगा कि वह वरुण धवन से नहीं मिल पाएगी तो उसने धमकी दी। फैन ने कहा कि वह नताशा मैम को नुकसान पहुंचाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan fan threatens the actor says I will Kill Natasha Dalal
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

सिक्योरिटी टीम ने आगे कहा- 'यह हम लोगों के लिए हैरान करने वाली बात थी। कभी भी फैन इस तरह से आक्रामक बर्ताव नहीं करते। हमनें वरुण सर को तुरंत बताया। वह परेशान हो गए। फैन लगातार इस बात को दोहरा रही थी कि वह नताशा को मार देगी। 45 मिनट बाद भी जब फैन वहां से नहीं गई तो हमनें लोकल पुलिस स्टेशन में फोन किया।' 

विज्ञापन
Varun Dhawan fan threatens the actor says I will Kill Natasha Dalal
varun natasha - फोटो : file photo

मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पूरे मामले में अभी तक वरुण धवन का बयान दर्ज नहीं हुआ है। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। आपको बता दें, वरुण धवन नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। यह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed