{"_id":"6273d7fb2621d42f1c54a338","slug":"varun-dhawan-goes-shirtless-in-his-photos-ranveer-singh-and-anupam-kher-leave-hilarious-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: वरुण धवन ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, रणवीर सिंह और अनुपम खेर के कमेंट्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: वरुण धवन ने पोस्ट की शर्टलेस तस्वीर, रणवीर सिंह और अनुपम खेर के कमेंट्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
अभिनेता वरुण धवन फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में वह शर्टलेस हैं और कॉफी पीते दिख रहे हैं। कॉफी के साख वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, रणवीर सिंह और अन्य कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'जाओ और समझो, लेकिन पहले थोड़ी कॉफी ले लो।' पहली तस्वीर में वरुण कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में वह एक स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में उन्होंने सिर पर एक हाथ रखकर पोज दिया है।
2 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
वरूण की इन तस्वीरों पर फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज के फनी कमेंट्स आ रहा हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, 'चाचा नंबर 1।' अर्जुन कपूर ने फिल्म निर्माता रोहित धवन और उनकी पत्नी जाह्नवी धवन के एक बच्चे के जन्म के बाद ये कमेंट किया है। वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने वरुण से पूछा, 'शर्ट के बिना लाइन जल्दी याद होती है क्या ?' रणवीर सिंह ने मजाक करते हुए लिखा, 'काबू में नहीं आ रहा है ये लड़का'
वरुण को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म कुली नंबर 1 में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राजू कुली की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म भेड़िया के पोस्टर के बारे में भी खुलासा किया था। ये फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजन द्वारा निर्मित है। इसमें वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
भेड़िया के अलावा वरुण धवन के पास पाइपलाइन में जुग जुग जियो भी है। ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित है और हिरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। वरुण के अलावा इस फिल्म में प्राजक्ता कोली, मनीष पॉल, अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।