युवा अभिनेता वरुण धवन जल्द से जल्द फिल्मी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर ही रह कर अपना कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया है और इस प्रक्रिया का एक फोटो और एक छोटा सा वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने जानकारी दी है कि वह अब काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। कोई ऊंच-नीच न हो, इसके लिए वह सारी स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतेंगे।
वरुण धवन ने करवाया अपना कोरोना वायरस का परीक्षण, काम पर लौटने की कर रहे तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर जारी फोटो में वरुण एक मेडिकल प्रोफेशनल के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसी पोस्ट में संलग्न किए वीडियो में उन्होंने अपनी कोरोना वायरस के परीक्षण की प्रक्रिया दिखाई है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सभी जरूरी सावधानियों के साथ काम पर वापस लौट रहा हूं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।' इस पोस्ट में उन्होंने इस कठिन समय में लोगों का साथ दे रहे कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद भी किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
वरुण ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में काम पर लौटने की बात तो कही है लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह किस काम को करने वाले हैं। जब देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी तब इसकी वजह से हुई विश्वव्यापी बंदी के कारण सभी कामकाज रुक गए थे। उससे पहले वरुण अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' पर काम कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है। फरवरी के महीने में ही वरुण ने सोशल मीडिया पर ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने की जानकारी दी थी। अब तो यह फिल्म नवंबर के महीने में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
वैसे कुछ ही समय पहले की बात है जब खबर आई कि वरुण धवन ने अमर कौशिक की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म साइन की है जिसका काम चलाऊ नाम 'भेड़िया' है। हालांकि, इस फिल्म के निर्माता बताए जा रहे दिनेश विजन ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा वरुण धवन का नाम राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म से भी जुड़ गया है जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू सिंह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के नाम की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।